22 से 30 जुलाई के बीच कैंप लगा कर दिया जायेगा लोन
Updated at : 18 Jul 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उच्च शिक्षा में बेहतर अध्ययन के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (एससीसी) के अंतर्गत लोन देने की प्रक्रिया बिहार राज्य वित्त निगम लिमिटेड ने शुरू कर दी है. सचिवालय स्थित बिहार राज्य राजस्व पर्षद में कैंप लगाकर छात्रों के बीच लोन बांटने की शुरुआत की गयी है. इसमें अब तक 10 जिलों के […]
विज्ञापन
पटना : उच्च शिक्षा में बेहतर अध्ययन के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (एससीसी) के अंतर्गत लोन देने की प्रक्रिया बिहार राज्य वित्त निगम लिमिटेड ने शुरू कर दी है. सचिवालय स्थित बिहार राज्य राजस्व पर्षद में कैंप लगाकर छात्रों के बीच लोन बांटने की शुरुआत की गयी है. इसमें अब तक 10 जिलों के 330 छात्रों के बीच 10 करोड़ 88 लाख 71 हजार रुपये के लोन बांटे जा चुके हैं. 22 से 30 जुलाई के बीच छात्रों के बीच लोन बांटा जायेगा.
इन जिलों को बुलाया गया
22 और 23 जुलाई-सीवान, किशनगंज, गोपालगंज, प. चंपारण, भागलपुर, बांका, दरभंगा, वैशाली व कटिहार
24 और 25 जुलाई- सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, नवादा, भोजपुर, सहरसा, मुंगेर, अररिया और खगड़िया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




