सीसीटीवी कैमरा नहीं देख छात्र को जमकर पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2018 9:10 AM

विज्ञापन

संत जेवियर स्कूल परिसर में छठी के छात्र की पिटाई का मामला पटना : संत जेवियर स्कूल परिसर में छठी के छात्र की पिटाई के मामले में एक नयी बात सामने आयी है. छात्र को स्कूल के उस कोने में ले जाकर पिटाई की गयी है, जहां पर सीसीटीवी नहीं लगा हुए थे. स्कूल में […]

विज्ञापन
संत जेवियर स्कूल परिसर में छठी के छात्र की पिटाई का मामला
पटना : संत जेवियर स्कूल परिसर में छठी के छात्र की पिटाई के मामले में एक नयी बात सामने आयी है. छात्र को स्कूल के उस कोने में ले जाकर पिटाई की गयी है, जहां पर सीसीटीवी नहीं लगा हुए थे. स्कूल में जहां भी कैमरा लगा है, वहां पर कोई फुटेज नहीं मिला है. हालांकि पुलिस की जांच जारी है.
वहीं स्कूल प्रशासन भी सख्त है. संत जेवियर स्कूल के प्रिसिंपल फादर क्रिसटू सावारी राजन ने का कहना है कि घटना के संबंध में आरोपित छात्र के पिता को दो दिन से फोन लगाया जा रहा था. फोन नहीं लग रहा था. रविवार काे उसके पिता से बात हुई है. उन्हें स्कूल में बुलाया गया है. दोनों के परिजनों को बुलाया गया है. घायल छात्र की मां स्कूल में आयीं थी, उन्होंने वाइज प्रिंसिपल से मुलाकात किया. आरोपित छात्रों के खिलाफ स्कूल प्रशासन की तरफ से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.
कम उम्र के बच्चों ने चौंकाया : बच्चे की पिटाई जिस सुनियोजित तरीके से गयी, वह हैरत जनक रही. दरअसल आराेपित बच्चों ने पूरी रेकी की. खास तौर पर पिटायी करने का स्थान चुना. चाकू का इंतजाम किया. फिलहाल प्रतिष्ठित स्कूलों में इस तरह के घटनाक्रम चौंकाने वाले हैं.
दरअसल यह लड़ाई क्लास में सीट पर बैठने को लेकर हुई थी. बीते बुधवार को छठवीं क्लास में पढ़ने वाले दोनों छात्रों में लड़ाई हुई थी. इसके बाद एक छात्र देख लेने की धमकी देकर घर चला गया था. उसने आठवीं के छात्र से बात की और साजिश रचते हुए पूरी तैयारी से बीते शनिवार को स्कूल बैग में चाकू लेकर स्कूल पहुंचा था. इसके बाद छात्र को बातों में उलझा कर स्कूल परिसर के उस कोने में ले जाया गया जहां सीसीटीवी नहीं लगा था. वहां पर उसके क्लासमेट और आठवीं के छात्र ने छठवीं के छात्र को जमकर पीटा. मारपीट में कुछ और छात्र थे जो साथ दे रहे थे.
मारपीट में घायल हुए छात्र के चेहरे पर कई जगह गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद स्कूल प्रशासन से जब न्याय नहीं मिला तो परिजन थाने पहुंचे. राजा बाजार की रहने वाली छात्र की मां ममता कुमारी ने गांधी मैदान थाने में दो छात्रों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने कांड संख्या 292/18 के तहत धारा 341, 323, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
ऐसे हुई घटना, चाकू से हमला करने की कोशिश
गांधी मैदान स्थित संत जेवियर स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. स्कूल परिसर में एक छात्र की बुरी तरह से पिटायी गयी है. छात्र पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गयी है. जिस छात्र पर हमला हुआ है वह छठवीं क्लास का छात्र है. घटना को उसके ही क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने आठवीं के छात्र के साथ मिलकर अंजाम दिया है.
छात्र के चेहरे पर गंभीर चोट आयी है. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपित छात्र अपने स्कूल बैग में चाकू लेकर स्कूल आया था. इसके बाद छुट्टी होने पर स्कूल परिसर में मारपीट की गयी. इस मामले में घायल छात्र की मां ममता कुमारी और पिता मनीष कुमार ने पहले स्कूल प्रशासन से पूरे मामले की शिकायत की लेकिन स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है. परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने उसे डांट कर भगा दिया. इसके बाद छात्र की मां ने सिटी एसपी मध्य से शिकायत की और फिर गांधी मैदान थाने में केस दर्ज कराया है.
संत जेवियर की दो शिक्षिकाओं पर लग चुका है यौन शोषण का आरोप, 20 जुलाई को सुनायी जायेगी सजा इस घटना से पहले नवंबर वर्ष 2016 में संत जेवियर की दो शिक्षिकाओं पर यौन शोषण का आरोप लगा था.
स्कूल में पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची के परिजनों ने केस दर्ज कराया था. पिछले दिनों सिविल कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी करते हुए दोनों शिक्षिकाओं को दोषी माना है और फैसला सुरक्षित रखा है. 20 जुलाई को इस संबंध में कोर्ट सजा सुनायेगा.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बच्चे घर में प्रेशर कुकर वातावरण में रह रहे हैं. हर तरफ तनाव जैसा माहौल है. बच्चों पर कई तरह के रेस्ट्रिक्शन्स हैं. बच्चा खेलने के बजाय टीवी, मोबाइल या घर में ही इंडोर गेम तक सीमित होता जा रहा है. उसके डिजायर पूरे नहीं हो रहे हैं. वह घूमना चाहता है, दोस्तों के साथ खेलना चाहता है. लेकिन उसे घर या स्कूल में कैद सा कर दिया गया है.
नतीजा एग्रेशन बढ़ रहा है. कहीं न कहीं तो बच्चा अपनी भड़ास निकालेगा. तो वो ऐसा अपने से कमजोर लोगों पर करता है, जो उनका कुछ नहीं बिगाड़ सके. माता-पिता के पास भी समय नहीं है. बच्चों को केयर, लव व अफेक्शन की जरूरत है.
प्रो इफ्तिखार हुसैन, शिक्षक, स्नातकोत्तर, मनोविज्ञान विभाग, पीयू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन