पटना : खरीफ फसलों की एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ने पर लोजपा ने मनाया किसान दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2018 8:04 AM
पटना : खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में डेढ़ गुना बढ़ोतरी करने के केंद्र सरकार के निर्णय को लोजपा ने मंगलवार को किसान दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहे पर जुटे लोजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी […]
पटना : खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में डेढ़ गुना बढ़ोतरी करने के केंद्र सरकार के निर्णय को लोजपा ने मंगलवार को किसान दिवस के रूप में मनाया.
इस अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहे पर जुटे लोजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा बढ़ायी गयी एमएसपी को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के लक्ष्य की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम है.
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के आह्वान पर किसान दिवस का अायोजन किया गया.
कार्यक्रम में किसानों और पार्टी कार्यकर्ताअों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाया, ढोल-नगाड़े बजाकर, आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर केंद्र की एनडीए और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी. इस मौके पर चंदन यादव, दिनेश राज पासवान, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुनील पासवान, रंजीत कुमार, अरविंद सिंह, उपेंद्र यादव, सौलत राही आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










