पटना : पारिवारिक बंटवारे का निबंधन शुल्क खत्म करना ऐतिहासिक : संजय सिंह

Published at :11 Jul 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पारिवारिक बंटवारे का निबंधन शुल्क खत्म करना ऐतिहासिक : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पारिवारिक बंटवारे में निबंधन शुल्क खत्म करने का एेलान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है. उनके इस निर्णय की तारीफ पूरे बिहार में की जा रही है. पारिवारिक बंटवारे की रजिस्ट्री में सांकेतिक टोकन शुल्क लागू होने से बिहार की […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पारिवारिक बंटवारे में निबंधन शुल्क खत्म करने का एेलान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है. उनके इस निर्णय की तारीफ पूरे बिहार में की जा रही है. पारिवारिक बंटवारे की रजिस्ट्री में सांकेतिक टोकन शुल्क लागू होने से बिहार की आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व से ही इस बात को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि आपराधिक घटनाओं के पीछे जमीन या संपत्ति विवाद कारण होता है. पारिवारिक बंटवारे की रजिस्ट्री में शुल्क माफी से लोगों को आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करने में परेशानी भी नहीं होगी.
बंटवारा आधिकारिक प्रक्रिया अपना कर हुआ तो विवाद भी कम होगा. मुख्यमंत्री ने बिहार में विवादों के जड़ को चिह्नित कर निदान निकालने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है. बिहार की तरफ से देश के अन्य राज्यों के लिए यह भी एक नया मॉडल होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन