पटना : पार्क की जगह अतिक्रमित, ओवरहेड वायर से परेशानी

Updated at : 07 Jul 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पार्क की जगह अतिक्रमित, ओवरहेड वायर से परेशानी

पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में स्थित रुकनपुरा के वेदनगर में सफाई व जलजमाव की समस्या पुरानी है. कचरा प्वाइंट से प्रतिदिन कचरा का उठाव नहीं किया जाता. इस कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का भी अभावबना हुआ है. कॉलोनी में जगह-जगह कूड़ा प्वाइंट बने हैं. रोजाना कचरा नहीं उठने से दिन […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में स्थित रुकनपुरा के वेदनगर में सफाई व जलजमाव की समस्या पुरानी है. कचरा प्वाइंट से प्रतिदिन कचरा का उठाव नहीं किया जाता. इस कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का भी अभावबना हुआ है. कॉलोनी में जगह-जगह कूड़ा प्वाइंट बने हैं. रोजाना कचरा नहीं उठने से दिन भर सड़कों पर कचरा बिखरा पड़ा रहता है. जलजमाव से लोगों को आना-जाना मुश्किल होगया है. लोग सड़क बदल कर घर आ-जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पार्षद से लेकर निगम प्रशासन तक शिकायत की है. लेकिन, समस्या जस-की-तस बनी हुई है.
वेद नगर में कई अपार्टमेंट बने हैं. जगमानों श्री गार्डेन अपार्टमेंट सहित कई अपार्टमेंट हैं. इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या पार्क को लेकर है. अपार्टमेंट के सचिव विनोद बताते हैं कि अपार्टमेंट के सामने जमीन पड़ी है. वहां पुरानी कबाड़ गाड़ियों व भवन निर्माण की सामग्री को डंप किया गया है. इससे बच्चों को खेलने में परेशानी होती है. इसके अलावा वहां पार्क का निर्माण नहीं किया जा रहा है.
नाला जाम से जलजमाव की समस्या
मॉनसून के दौरान मोहल्ले में जलजमाव की समस्या नहीं बने. इसको लेकर एक माह पहले नाला उड़ाही का कार्य किया गया. लेकिन, नाला उड़ाही का काम जैसे-तैसे पूरा कर दिया गया. स्थिति यह है कि मॉनसून की बारिश शुरू होने से पहले ही सड़क पर जलजमाव की समस्या बन गयी है. इससे सैकड़ों लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं. साथ ही अपार्टमेंट व अपार्टमेंट के बाहर ओवरहेड वायर से परेशानी हो रही है. तार काफी नीचे लटके हैं. अपार्टमेंट के लोग बताते हैं कि हल्की हवा चलने के बाद शॉट सर्किट हो जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन