ePaper

अगले चुनाव में जनता लालू परिवार के लिए लगाएगी नो इंट्री का बोर्ड : सुशील मोदी

Updated at : 02 Jul 2018 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
अगले चुनाव में जनता लालू परिवार के लिए लगाएगी नो इंट्री का बोर्ड : सुशील मोदी

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू परिवार में हर कोई आंतरिक पावर सेंटर बनने की लड़ाई जीतने के लिए बढ़-चढ़ कर बयानबाजी कर रहा है. पारिवारिक राजनीति की विरासत के जिन दो सपूतों को नीतीश कुमार के चेहरे पर विधान सभा में पहली […]

विज्ञापन

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू परिवार में हर कोई आंतरिक पावर सेंटर बनने की लड़ाई जीतने के लिए बढ़-चढ़ कर बयानबाजी कर रहा है. पारिवारिक राजनीति की विरासत के जिन दो सपूतों को नीतीश कुमार के चेहरे पर विधान सभा में पहली बार इंट्री मिली, वे सारे लोक-लिहाज ताख पर रख कर अपने घर मुख्यमंत्री के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगवाना चाहते हैं. अगले चुनाव में बिहार की जनता उन्हें नो इंट्री का बोर्ड दिखाने वाली है.

सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि लोगों की बढ़ती जरूरतें और विकास की अपेक्षाएं पूरी करने के लिए कर का आधार बढ़ाना जरूरी था. आजादी के बाद मात्र 66 लाख करदाता रजिस्टर हुए थे, लेकिन 1 जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवा कर लागू करने के साहसिक फैसले से एक साल में 48 लाख नये कर दाता बने. 17 करों और 23 उपकरों (सेस) को मिलाकर एक कर व्यवस्था लागू करने से व्यापारिक सुगमता बढ़ी. कांग्रेस अमीरों की कार और गरीबों की साइकिल पर एक समान कर लगाना चाहती है.

ये भी पढ़ें… मेरी नहीं सुनती मां राबड़ी, अब नहीं करूंगा राजनीति : तेज प्रताप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन