स्वस्थ बिहार के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों में सहभागिता जरूरी: सुशील मोदी
Updated at : 02 Jul 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

जहां भी अस्पताल होगा वहां सड़क बनायेगी सरकार : नंदकिशोर पटना सिटी : सरकारी व निजी अस्पताल की सहभागिता से ही बिहार स्वस्थ होगा. स्वास्थ्य बीमा से मध्य वर्ग के लोग भी निजी अस्पताल में अपना उपचार करा सकते हैं. केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना भी तभी सार्थक होगी, जब सरकारी व निजी अस्पताल […]
विज्ञापन
जहां भी अस्पताल होगा वहां सड़क बनायेगी सरकार : नंदकिशोर
पटना सिटी : सरकारी व निजी अस्पताल की सहभागिता से ही बिहार स्वस्थ होगा. स्वास्थ्य बीमा से मध्य वर्ग के लोग भी निजी अस्पताल में अपना उपचार करा सकते हैं.
केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना भी तभी सार्थक होगी, जब सरकारी व निजी अस्पताल एकजुट होकर कार्य करेंगे. यह बात रविवार को अगमकुआं शीतला माता रोड स्थित बिग हॉस्पिटल के उद्घाटन व सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहीं. उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्षा जयश्री बेन मेहता से आग्रह करते हुए कहा कि बिहार पिछड़ा राज्य है, यहां नये मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, इसके लिए लचीलापन दिखाइये, तभी बिहार में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी.
सभा को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कहा कि जहां भी अस्पताल होगा सरकार वहां सड़क बनायेगी. मंत्री ने उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ते हुए 16 पुल- पुलिया निर्माण की घोषणा की.
पांच को मिला डॉ शिव नारायण सिंह अवार्ड
डॉ शिव नारायण सिंह अवार्ड से पांच चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे के मौके पर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में पूर्व मंत्री डॉ सीपी ठाकुर, डॉ वेद प्रकाश मिश्र, डॉ बोहरा, डॉ मोहन अगाशे व डॉ नरोत्तम पुरी शामिल हैं. हालांकि, सम्मान समारोह में दो डॉक्टर डॉ मोहन अगाशे व डॉ नरोत्तमपुरी नहीं आ सके.
मेडिकल कॉलेजों में होगा कैंपस सलेक्शन
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विशेष तकनीकी आयोग का गठन हुआ है. सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि मेडिकल कॉलेजों में कैंपस सेलेक्शन के माध्यम चिकित्सकों की नियुक्ति हो. उन्होंने कहा कि दो माह में मुजफ्फरपुर में 200 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य आरंभ होगा. सभा को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्षा जयश्री बेन मेहता, डॉ सीपी ठाकुर व राजीव प्रताप रूड़ी ने भी संबोधित किया.
आयोजन में पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, डॉ एसएन आर्या, डॉ विमल कारक, डॉ एलपी सिंह, डॉ बीके चौधरी, डॉ अमरकांत झा, डॉ विजय सिंह, डॉ मंजू गीता मिश्र व डॉ शांति राय उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने व संचालन डॉ राजीव रंजन ने किया. धन्यावाद ज्ञापन डॉ विजय प्रकाश ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




