पटना : स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट से 167 यात्री पुणे से पटना आये

Updated at : 02 Jul 2018 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट से 167 यात्री पुणे से पटना आये

पटना : स्पाइस जेट की पुणे और दिल्ली के लिए दो नयी फ्लाइटें रविवार से शुरू हो गयी. मुंबई से सुबह 8:55 में स्पाइस जेट की फ्लाइट SG376 पटना 187 यात्रियों को लेकर अायी और यहां से कोलकाता की बजाय सुबह 9.55 में पुणे चली गयी.फ्लाइट संख्या SG375 दोपहर 3.10 में पुणे से 167 यात्री […]

विज्ञापन
पटना : स्पाइस जेट की पुणे और दिल्ली के लिए दो नयी फ्लाइटें रविवार से शुरू हो गयी. मुंबई से सुबह 8:55 में स्पाइस जेट की फ्लाइट SG376 पटना 187 यात्रियों को लेकर अायी और यहां से कोलकाता की बजाय सुबह 9.55 में पुणे चली गयी.फ्लाइट संख्या SG375 दोपहर 3.10 में पुणे से 167 यात्री को लेकर पटना आयी और 3.55 में पटना से कोलकाता चली गयी.
182 यात्रियों को लेकर दिल्ली से पटना आयी स्पाइस की दूसरी फ्लाइट
रविवार से दिल्ली के लिए भी स्पाइसजेट की नयी फ्लाइट शुरू हो गयी. SG8144 दिल्ली से शाम 4.30 बजे 182 यात्रियों को लेकर पटना आयी और SG8145 बनकर शाम 5.05 में पटना से दिल्ली गयी. इसी के साथ पटना से दिल्ली के लिए अब स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन