पटना : ताले के भरोसे रहे तो घर होगा साफ
Updated at : 02 Jul 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : ताला बंद मकान, फ्लैट चोरों के टारगेट पर है. दिन हो या रात अगर मकान ताले के भरोसे है तो चोर घुस जायेंगे. हाल के दिनों जिस तरह से राजधानी में चोरी की घटनाएं तेज हुई हैं उससे लोगोें में दहशत है. चोर दिन दहाड़े घर में घुस जा रहे हैं. सिर्फ यह […]
विज्ञापन
पटना : ताला बंद मकान, फ्लैट चोरों के टारगेट पर है. दिन हो या रात अगर मकान ताले के भरोसे है तो चोर घुस जायेंगे. हाल के दिनों जिस तरह से राजधानी में चोरी की घटनाएं तेज हुई हैं उससे लोगोें में दहशत है.
चोर दिन दहाड़े घर में घुस जा रहे हैं. सिर्फ यह हालत राजधानी की नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में चोर की धमक तेज हो गयी है. पुलिस के रिकार्ड बताते हैं कि साल दर साल चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है. हाल के 10 सालों में वर्ष 2017 चोरी की घटनाओं में रिकार्ड तोड़ता दिख रहा है. चोरी की घटना के 27 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए हैं.
चोरी रोकने के लिए पुलिस तमाम उपाय किये लेकिन घटनाओं में गिरावट नहीं आ रही है. पटना पुलिस की तरफ से तो रात में गली में चौकसी के लिए साइिकल से पुलिस की गश्ती शुरू करायी गयी है लेकिन घटनाएं नहीं रुक रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




