मोकामा: बेटी के विवाह मंडप पर पिता की तबीयत बिगड़ी, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोकामा: बेटी के विवाह मंडप पर पिता की तबीयत बिगड़ गयी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. यह घटना मोकामा प्रखंड के हथिदह गांव में सोमवार की रात में हुई. विपिन सिंह की पुत्री डोली कुमारी की पटना से बरात आयी थी. बरातियों के दुरागमन के बाद मंडप पर शादी की रस्में पूरी […]
विज्ञापन
मोकामा: बेटी के विवाह मंडप पर पिता की तबीयत बिगड़ गयी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. यह घटना मोकामा प्रखंड के हथिदह गांव में सोमवार की रात में हुई. विपिन सिंह की पुत्री डोली कुमारी की पटना से बरात आयी थी. बरातियों के दुरागमन के बाद मंडप पर शादी की रस्में पूरी हो रही थीं. इसी दौरान विपिन सिंह अचेत होकर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. इधर, गांव के प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाह को संपन्न कराया. बाद में घटना की जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. विधायक अनंत कुमार सिंह व कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों ने बताया कि विपिन सिंह अपनी इकलौती बेटी के विवाह को लेकर काफी खुश थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. दूसरी ओर, बड़े बेटे विकास की भी गुरुवार को बेगूसराय बरात जाने वाली थी. गांव के लोग इस घटना से काफी मर्माहत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










