बिहार में सीट साझा को लेकर जल्द निर्णय चाहते हैं राजग के सभी घटक दल : रामविलास पासवान

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व वाले राजग के सभी घटक दल अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट साझा को लेकर जल्द निर्णय चाहते हैं. केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जतायी कि राजग के सभी घटक दलों के बीच सीट साझा का मुद्दा जल्द […]
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व वाले राजग के सभी घटक दल अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट साझा को लेकर जल्द निर्णय चाहते हैं. केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जतायी कि राजग के सभी घटक दलों के बीच सीट साझा का मुद्दा जल्द ही सुलझ जायेगा.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी पार्टियों को लोकसभा चुनाव के लिए उससे पूर्व अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने की आवश्यकता होती है. यही कारण है कि सीट साझा के मुद्दे पर जल्द निर्णय आवश्यक है. मुझे विश्वास है कि मुद्दे को हल हो जायेगा. राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मामला उस समय एकबार फिर गरमाया, जब जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा नेताओं मामले में अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










