पटना के आदर्श को गूगल में मिला एक करोड़ का पैकेज

पटना : वैश्विक स्तर पर लोग गूगल से सहयोग लेते हैं लेकिन अपनी प्रोग्रामिंग के लिए गूगल को बिहारी प्रतिभा पर ज्यादा भरोसा है. पटना की बुद्धा कॉलोनी के निवासी आदर्श कुमार ऐसे ही छात्र हैं, जिनको गूगल ने एक करोड़ का पैकेज दिया है. आदर्श आईआईटी रुड़की के सत्र 2014-18 के मैकेनिकल ब्रांच के […]
पटना : वैश्विक स्तर पर लोग गूगल से सहयोग लेते हैं लेकिन अपनी प्रोग्रामिंग के लिए गूगल को बिहारी प्रतिभा पर ज्यादा भरोसा है. पटना की बुद्धा कॉलोनी के निवासी आदर्श कुमार ऐसे ही छात्र हैं, जिनको गूगल ने एक करोड़ का पैकेज दिया है. आदर्श आईआईटी रुड़की के सत्र 2014-18 के मैकेनिकल ब्रांच के छात्र हैं. गूगल द्वारा जॉब ऑफर किये जाने के बाद आर्दश अगस्त में गूगल के जर्मनी के म्यूनिख स्थित आॅफिस में योगदान देंगे. आदर्श के पिता वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट हैं, वहीं मां अनीता शर्मा हाउसवाइफ हैं. जबकि छोटा भाई अमनदीप आईआईटी, पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे हैं.
आदर्श कहते हैं, प्रोग्रामिंग कई तरह की होती है. चूंकि मेरा इंटरेस्ट था तो मैं कंपीटिटिव प्रोग्रामिंग पर ज्यादा फोकस किया रहता था. कई ऐसे कंपीटिशन में हिस्सा लेता था जो प्रोग्रामिंग से ही ताल्लुक रखते थे. इससे मुझे नयी-नयी जानकारी मिलती थी. जिससे मेरा ज्ञानवर्द्धन होता था. गूगल द्वारा पूछे गये इंटरव्यू में मेरा कंपीटिशन में हिस्सा लेना बहुत लाभदायक रहा. मेरा कैंपस सेलेक्शन कहीं और हुआ था. गूगल में मेरा ऑफ कैंपस सेलेक्शन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




