ePaper

अब आपके घर पर ही मिल जायेगी डाकघर में जमा राशि, जानें कैसे

Updated at : 24 May 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
अब आपके घर पर ही मिल जायेगी डाकघर में जमा राशि, जानें कैसे

पटना : अब पत्र -पार्सल के साथ -साथ पोस्टमैन आपके बचत किये गये रुपये भी लेकर आयेगा. इसके लिए अापको केवल टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा.इसके लिए पोस्टमैन को स्मार्ट मोबाइल फोन को दिया जायेगा. इसका सबसे अधिक लाभ गांवों में रहने वाले बुजुर्गों को होगा. अब उनको रुपये के लिए पोस्ट ऑफिस […]

विज्ञापन
पटना : अब पत्र -पार्सल के साथ -साथ पोस्टमैन आपके बचत किये गये रुपये भी लेकर आयेगा. इसके लिए अापको केवल टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा.इसके लिए पोस्टमैन को स्मार्ट मोबाइल फोन को दिया जायेगा. इसका सबसे अधिक लाभ गांवों में रहने वाले बुजुर्गों को होगा. अब उनको रुपये के लिए पोस्ट ऑफिस में जमा की गयी राशि को लेने में आसानी होगी.
पोस्ट ऑफिस की अहम योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लोगों के लिए मददगार साबित होगी. डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग जल्द ही पोस्ट मैन को स्मार्ट फोन डाक विभाग से उपलब्ध करा दिया जायेगा.
स्मार्ट मोबाइल फोन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का एप लोड किया जायेगा. एप के जरिये से पोस्ट मैन डाकघर खाताधारकों को सुविधाएं मुहैया करायेगा. इतना ही नहीं जरूरतमंद लोग डाकघर के टोल फ्री नंबर पर कॉल करेंगे. और पोस्ट मैन जमा राशि लेकर आपके घर पर पहुंच जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन