बिहार : आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट 14 को, सात दिनों में करा सकेंगे ऑनलाइन री-चेकिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : काउंंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) इस वर्ष आयोजित आईसीएसई (10वीं) व आईएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 14 मई को करेगा. रिजल्ट काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल पर दोपहर 3:00 बजे जारी किया जायेगा. काउंसिल की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बताया गया है कि प्राचार्य […]
विज्ञापन
पटना : काउंंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) इस वर्ष आयोजित आईसीएसई (10वीं) व आईएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 14 मई को करेगा. रिजल्ट काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल पर दोपहर 3:00 बजे जारी किया जायेगा. काउंसिल की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बताया गया है कि प्राचार्य अपने लॉगइन से स्कूल स्तर पर रिजल्ट देख सकते हैं. जबकि विद्यार्थी काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
एसएमएस से जान सकेंगे रिजल्ट : पोर्टल के अलावा विद्यार्थी एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट की जानकारी हासिल कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में आईसीएसई या आईएससी के साथ अपना सात अंकों का यूनिक आइडी टाइप करना होगा. फिर उसे 09248082883 पर सेंड करना होगा. इसके बाद विद्यार्थी के नाम व विषयवार प्राप्तांक के साथ रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.
डिजी लॉकर में 48 घंटे में उपलब्ध होंगे प्रमाणपत्र : काउंसिल की ओर से बताया गया है कि परीक्षार्थियों को डिजी लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है. इसमें माइग्रेशन समेत अन्य प्रमाण पत्र 48 घंटे के अंदर उपलब्ध होंगे. प्रमाण पत्र काउंसिल के संबंधित अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित होंगे.
डिजी लॉकर (digilocker.gov.in) की सुविधा प्राप्त करना आसान है. इसके लिए मोबाइल नंबर जरूरी है. यूजर नेम व पासवर्ड क्रिएट करने के अलावा एक वन टाइम पासवर्ड के माध्यम से मोबाइल नंबर का सत्यापन किया जायेगा. इस तरह डिजी लॉकर एकाउंट तैयार हो जायेगा. उसके बाद से इस लॉकर में आपके हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र हमेशा सुरक्षित रहेंगे.
14 से 21 मई तक री-चेकिंग के लिए दे सकेंगे आवेदन
यदि कोई विद्यार्थी चाहे, तो अपने रिजल्ट की ऑनलाइन री-चेकिंग करा सकेंगे. इसके लिए रिजल्ट से सात दिनों के अंदर अपने विद्यालय प्रधान के माध्यम से आवेदन करना होगा. काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल www.cisce.org पर 14 से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा.
विद्यार्थी पोर्टल पर ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट : काउंसिल की वेबसाइट www.cisce.org या www.results.cisce.org पर ‘रिजल्ट-2018’ क्लिक करें
– फिर आइसीएसई या आइएससी व कोर्स को सलेक्ट करें
– अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर व स्क्रीन पर कैप्चा टाइप करें
– रिजल्ट देखने के लिए रिजल्ट वेब पेज पर दिये गये निर्देशों का अनुसरण करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










