पटना : कल गृह मंत्री राजनाथ सिंह आयेंगे छपरा, इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस के मुख्यालय भवन का करेंगे उद्घाटन
Updated at : 21 Apr 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर 22 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं. इस दिन वह छपरा जिले के जलालपुर प्रखंड में बने आईटीबीपी (इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस) के मुख्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले गृह मंत्री एयरफोर्स के विशेष विमान से सुबह […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर 22 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं. इस दिन वह छपरा जिले के जलालपुर प्रखंड में बने आईटीबीपी (इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस) के मुख्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले गृह मंत्री एयरफोर्स के विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे पटना पहुंचेंगे और इसके बाद वह यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से छपरा जायेंगे. उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी जाने की सूचना है. करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




