भारत सरकार के आवास और शहरी मामले के सचिव ने सीएम नीतीश से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2018 10:22 PM
पटना : भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामले के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1, अण्णे मार्ग में मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार चैतन्य प्रसाद ने बताया कि पटना मेट्रो का डीपीआर एक माह में तैयार हाे जायेगा एवं इसे […]
पटना : भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामले के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1, अण्णे मार्ग में मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार चैतन्य प्रसाद ने बताया कि पटना मेट्रो का डीपीआर एक माह में तैयार हाे जायेगा एवं इसे भारत सरकार काे भेज दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामले के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से प्रस्ताव काे जल्द स्वीकृत करने का अनुराेध किया.
चर्चा के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के फंड काेऔर बढ़ाने के लिये कहा ताकि और विकास कार्य हाे सकेे. भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामले के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बिहार में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाआें जैसे सात निश्चय के तहत चल रही हर घर नल का जल, हर घर शौचालय, हर घर तक पक्की गली-नाली आदि के तहत हाे रहे विकास कार्यों की सराहना की.
भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामले के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 1 अणे मार्ग स्थित बोधिवृक्ष का भी दर्शन किया. इस अवसर पर प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गाेपाल सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










