बिहार : दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट
Updated at : 05 Apr 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

बख्तियारपुर/मोकामा : बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर दानापुर-राजगीर पैसेंजर में लुटरों ने यात्रियों से लूटपाट की. यह घटना मंगलवार की देर रात में हुई. बताया जा रहा है कि चार की संख्या में लुटेरे बख्तियारपुर स्टेशन पर सवार हुए. वहीं, ट्रेन के करनौती हॉल्ट के पास पहुंचने ही पिस्तौल व चाकू का भय दिखा कर मोबाइल फोन […]
विज्ञापन
बख्तियारपुर/मोकामा : बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर दानापुर-राजगीर पैसेंजर में लुटरों ने यात्रियों से लूटपाट की. यह घटना मंगलवार की देर रात में हुई. बताया जा रहा है कि चार की संख्या में लुटेरे बख्तियारपुर स्टेशन पर सवार हुए.
वहीं, ट्रेन के करनौती हॉल्ट के पास पहुंचने ही पिस्तौल व चाकू का भय दिखा कर मोबाइल फोन व नकद लूट लिये. इसका विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट भी की गयी. वारदात को अंजाम देकर बदमाश धोबा पुल के पास ट्रेन को वैक्यूम कर फरार हो गये.
इस मामले में पीड़ित यात्री मोहम्मद शहनवाज (बिहारशरीफ निवासी) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बख्तियारपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज करायी है. आरोप लगा है कि उसका मोबाइल फोन व दो हजार पांच सौ रुपये अपराधियों ने लूट लिये. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ट्रेन की बोगी में सवार आठ-दस यात्रियों के साथ भी यह घटना घटी. हथियारबंद अपराधियों की तेवर देख कर यात्री भयभीत हो गये.
लुटेरों के फरार होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. हालांकि, अन्य यात्रियों ने रेल थाने में घटना की शिकायत नहीं की. इस संबंध में बख्तियारपुर जीआरपी थानेदार ने जानकारी दी कि मामला बिहारशरीफ रेल थाना क्षेत्र का है. पीड़ित की शिकायत दर्ज कर बिहारशरीफ थाने को भेज दिया गया. इस घटना की छानबीन में बख्तियारपुर और बिहारशरीफ रेल पुलिस संयुक्त रूप से जुटी है. लूटकांड का जल्द ही खुलासा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




