डाटा लीक : JDU ने कैंब्रिज एनालिटिका की ओर से मुहैया कराये गये जाति सर्वेक्षण का आरोप किया खारिज

नयी दिल्ली : जदयू ने डेटा लीक आरोपी कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा मुहैया कराये गये जाति विश्लेषण का इस्तेमाल करने के आरोपों को आज खारिज किया. जदयू ने कहा कि पार्टी चुनावी राजनीति के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं करती. जदयू की यह प्रतिक्रिया फेसबुक इस्तेमालकर्ताओं का डेटा चुनावों में इस्तेमाल करने […]
नयी दिल्ली : जदयू ने डेटा लीक आरोपी कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा मुहैया कराये गये जाति विश्लेषण का इस्तेमाल करने के आरोपों को आज खारिज किया. जदयू ने कहा कि पार्टी चुनावी राजनीति के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं करती. जदयू की यह प्रतिक्रिया फेसबुक इस्तेमालकर्ताओं का डेटा चुनावों में इस्तेमाल करने के कथित घोटाले के बारे में खुलासा करने वाले क्रिस्टोफर वाइली के ट्वीट के बाद आया.
वाइली ने अपने ट्वीट में ब्रिटिश कंसल्टेंसी कंपनी के भारत में2003 के समय के काम को उजागर करने का दावा किया था. 28 वर्षीय वाइली ने दावा किया कि एससीएल इंडिया को2010 के बिहार चुनाव के वास्ते जदयू के लिए चुनावी अनुसंधान और रणनीति मुहैया कराने के लिए कहा गया था. यद्यपि जदयू नेता केसी त्यागी ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनकी पार्टी चुनावी राजनीति के लिए डेटा इस्तेमाल में विश्वास नहीं करती.
केसी त्यागी ने कहा, मैंने यह पूर्व में भी कहा है. मैं फिर से यह दोहराता हूं कि जदयू ऐसे तरीकों में विश्वास नहीं करती. हम चुनाव वैसे ही लड़ते हैं जैसा कि वह लड़ा जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










