15 दिवसीय बिहार उत्सव दिल्ली में शुरू

Updated at : 17 Mar 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
15 दिवसीय बिहार उत्सव दिल्ली में शुरू

पटना : बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय बिहार उत्सव 2018 की शुरुआत शुक्रवार को दिल्ली के आईएनए में हुई. 31 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन बिहार सरकार के उद्योग विभाग और बियाडा ने संयुक्त रूप से किया है. इसकी जानकारी उद्योग विभाग के उपनिदेशक सह मेला प्रभारी उमेश […]

विज्ञापन
पटना : बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय बिहार उत्सव 2018 की शुरुआत शुक्रवार को दिल्ली के आईएनए में हुई. 31 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन बिहार सरकार के उद्योग विभाग और बियाडा ने संयुक्त रूप से किया है.
इसकी जानकारी उद्योग विभाग के उपनिदेशक सह मेला प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि बिहार के उद्योग विभाग की ओर से इस बार कुल 118 स्टाॅल सहित चार फूड स्टाॅल का आवंटन किया गया है. इनमें हस्तशिल्प व हस्तकरघा और बिहार के उत्कृष्ट व्यंजनों का फूड स्टाॅल लगाया गया है.
मेले में मशहूर मधुबनी और मिथिला पेंटिंग, जूट निर्मित वस्तुएं, निपुरा सिल्क और हस्तकरघा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. बिहार उत्सव का विधिवत उद्घाटन बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह करेंगे. इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे.
इसके बाद तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन 22, 24 और 25 मार्च को किया जायेगा. मालूम हो कि बिहार उत्सव के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बियाडा एक औद्योगिक मंडप बनायेगा जिसका थीम खादी रखा गया है.
इंडिया ट्रैवेल मार्ट -2018 में भी बिहार
गोवा में आयोजित तीन दिवसीय (16 से 18 मार्च) इंडिया ट्रैवेल मार्ट – 2018 का उद्घाटन बिहार के पर्यटन विभाग के निदेशक अशोक कुमार सिंह ने किया.
इस ट्रैवेल मार्ट में बिहार पर्यटन विभाग के अतिरिक्त राजस्थान, गुजरात, झारखंड, पंजाब, केरल, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल राज्य के पर्यटन विभाग ने भी भाग ले रहे हैं. इसके अलावा कॉक्स एंड किंग्स,स्पाइसलैंड आदि प्रमुख टूर ऑपरेटर भी भाग लिया है. पर्यटन अधिकारी मनमोहन कुमार ने बताया कि मार्ट के पहले दिन बिहार के स्टॉल पर लोगों ने धार्मिक पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन