बिहार : राज्यसभा के लिए आज नामांकन करेंगे रविशंकर प्रसाद
Updated at : 12 Mar 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद राज्यसभा के लिए चौथी बार पार्टी के उम्मीदवार के तौर 12 मार्च को नामांकन का पर्चा भरेंगे. नामांकन से पूर्व सुबह 11.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय आयेंगे. पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के अलावे कई पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी एवं […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद राज्यसभा के लिए चौथी बार पार्टी के उम्मीदवार के तौर 12 मार्च को नामांकन का पर्चा भरेंगे. नामांकन से पूर्व सुबह 11.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय आयेंगे.
पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के अलावे कई पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. भाजपा प्रदेश कार्यालय से नामांकन के लिए विधानसभा जायेंगे. नामांकन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावे कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद एवं पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




