ePaper

PNB Scam : पटना में गीतांजलि ग्रुप के दो शोरूम पर ED का छापा

Updated at : 21 Feb 2018 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
PNB Scam  : पटना में गीतांजलि ग्रुप के दो शोरूम पर ED का छापा

पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना के दो वाणिज्यिक परिसर में गीतांजलि समूह के आभूषण बेचने वाले दो शोरूम में आज छापेमारी की. ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक एक्जिबीशन रोड और राजापुल के समीप पैंटालून में गीताजंलि समूह का आभूषण बेचने वाले दो शोरूम में आज छापा मारा गया. इस कार्रवाई में ईडी […]

विज्ञापन

पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना के दो वाणिज्यिक परिसर में गीतांजलि समूह के आभूषण बेचने वाले दो शोरूम में आज छापेमारी की. ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक एक्जिबीशन रोड और राजापुल के समीप पैंटालून में गीताजंलि समूह का आभूषण बेचने वाले दो शोरूम में आज छापा मारा गया. इस कार्रवाई में ईडी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे और बिहार में गीतांजलि के आभूषण का कारोबार करने वाले 50 से अधिक कारोबारियों को चिह्नित किया गया है.

ईडी सूत्रों ने बताया कि गीतांजलि समूह के आभूषण का कारोबार करने वाले व्यापारी इस समूह के आभूषण को ईडी क्षेत्रीय कार्यालय में स्वैच्छा से जमा करा सकते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं जायेगी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की छापेमारी के दौरान प्रदेश में संचालित गीतांजलि समूह के कारोबार में सफेदपोश लोगों के संलिप्तता की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन