बिहार उपचुनाव : आरजेडी और कांग्रेस में सहमति, भभुआ सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव!

पटना : बिहार उपचुनावको लेकर कांग्रेस और राजद के बीच सहमतिबन गयी है. चर्चा है कि भभुआविधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गयी है. अब इस फैसले पर सिर्फ राजद सुप्रीमो लालू प्रसादयादव की सहमति का इंतजार है.इनसबके बीच बुधवार देर शाम बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव से […]
पटना : बिहार उपचुनावको लेकर कांग्रेस और राजद के बीच सहमतिबन गयी है. चर्चा है कि भभुआविधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गयी है. अब इस फैसले पर सिर्फ राजद सुप्रीमो लालू प्रसादयादव की सहमति का इंतजार है.इनसबके बीच बुधवार देर शाम बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव से मुलाकात की. बैठक के बाद कौकब कादरी ने कहा कि महागठबंधन में सीट को लेकर कोई टकराव नहीं है.
हालांकि, भभुआ सीट कांग्रेस के खाते में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगा. गुरुवार को दोनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में फैसले की जानकारी दी जायेगी. गौर हो कि बिहार उपचुनाव में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान के बाद राजद और कांग्रेस में मनमुटाव की खबरें आ रही थी. कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा था कि कांग्रेस हर हाल में भभुआ सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारेगी. बता दें कि राज्य में अररिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के साथ जहानाबाद और भभुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव 11 मार्च को होना है.
ये भी पढ़ें…बिहार उपचुनाव : जहानाबाद की उम्मीदवारी को लेकर मांझी को किया गया अधिकृत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




