बिहार : …..जब नीतीश कुमार ने दिया जीतन राम मांझी को चमचमाता फॉर्च्यूनर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. वे एंबेसडर पर सवार होकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे लेकिन जब वे लौटे तो उनके आवास पर चमचमाती बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर खड़ी थी. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी गाड़ी को लेकर […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. वे एंबेसडर पर सवार होकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे लेकिन जब वे लौटे तो उनके आवास पर चमचमाती बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर खड़ी थी.
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी गाड़ी को लेकर पूछा था. उन्होंने कहा कि डीजीपी पीके ठाकुर ने कहा कि गाड़ी आ गयी है और सुरक्षा को लेकर उसमें कुछ बदलाव किये जा रहे हैं.
इसके बाद गाड़ी दी जायेगी. बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर मिलने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका ख्याल रखा, इसके लिए उन्हें धन्यवाद. क्योंकि, हर दिन उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में क्षेत्रों में जाना पड़ता है. गाड़ी खराब होने से इसमें दिक्कतें आ रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










