ePaper

बिहार : पटना के मसौढ़ी में डंफर ने 4 छात्रों को कुचला 2 की मौत, हंगामा और आगजनी

Updated at : 22 Jan 2018 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पटना के मसौढ़ी में डंफर ने 4 छात्रों को कुचला 2 की मौत, हंगामा और आगजनी

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में एक दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की जान चली गयी है. जानकारी के मुताबिक बेकाबू डंफर ने चार छात्रों को कुचल दिया. इस घटना में दो छात्रों की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दो छात्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में एक दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की जान चली गयी है. जानकारी के मुताबिक बेकाबू डंफर ने चार छात्रों को कुचल दिया. इस घटना में दो छात्रों की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दो छात्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद गुस्साये स्थानीय ग्रामीणों ने डंफर को आग के हवाले कर दिया और मसौढ़ी-नौबतपुर रोड पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना के बाद इलाके में तनाव कायम है और पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है. सभी छात्र सरस्वती पूजा का सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे. तभी मसौढ़ी के नौबतपुर रोड में शर्मा गांव मोड़ के पास बेकाबू डंफर ने चारों छात्रों को कुचल दिया. सभी छात्र सिकरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घायल छात्रों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. डंफर का चालक फरार बताया जा रहा है. जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले लोगों ने डंफर को आग के हवाले कर दिया था. घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है, लोग डंफर के चालक और मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
बिहार : सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, लोगों ने जाम की सड़क

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन