शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास ‘रामायण’ के अवैध विस्तार को बीएमसी ने गिराया

पटना / मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में भाजपा सांसद तथा सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार एवं निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गिरा दिया है. बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास रामायण के अवैध विस्तार की […]
पटना / मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में भाजपा सांसद तथा सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार एवं निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गिरा दिया है. बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास रामायण के अवैध विस्तार की कई शिकायतें मिली थीं. इसके बाद उन्हें इस संबंध में नोटिस भी भेजा गया था.
अधिकारी ने बताया, सिन्हा ने हालांकि, नोटिसों का जवाब भी दिया लेकिन हमने निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पायी और कल अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. कई मुद्दों पर भाजपा की नीतियों से असहमत नहीं होने वाले बिहार से सांसद सिन्हा उस वक्त घर में ही थे जब यह कार्रवाई की गयी.
अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को गिराये जाने के दौरान सिन्हा ने सहयोग किया. वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं.
यह भी पढ़ें-
अब Z श्रेणी सुरक्षा घेरे में भी नहीं रहेंगे लालू, होम मिनिस्ट्री ने पत्र भेजकर पूछा यह प्रश्न, पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




