ABCD के चक्कर में फंस गये लालू, ठंड से हो रहा बुरा हाल?

पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव घने कोहरे और ठंड के इस मौसम में, चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने आज कोर्ट पहुंचने के बाद, यह कहा कि उन्हें जेल में ठंडी भी लग रही है. […]
पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव घने कोहरे और ठंड के इस मौसम में, चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने आज कोर्ट पहुंचने के बाद, यह कहा कि उन्हें जेल में ठंडी भी लग रही है. लगातार लालू कोर्ट आ रहे हैं, लेकिन सजा का एलान टलता जा रहा है. इतना ही नहीं आज कोर्ट में लालू से यह पूछा गया कि क्या आपको वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये सजा सुनायी जाये, तो उन्होंन कहा कि ऐसा नहीं है, वह कोर्ट आने को तैयार हैं. लालू को चारा घोटाले में 23 दिसंबर 2017 को कोर्ट ने दोषी करार दिया और उन्हें रांची के होटवार जेल में भेज दिया गया. लालू 23 दिसंबर से ही रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं और उन्होंने अपना नया साल भी जेल में ही मनाया.
लालू की सजा को लेकर अल्फाबेट का एबीसीडी वाला चक्कर फंस गया है. यानी ए से लेकर के तक के अंग्रेजी अक्षर के वालों को सजा पहले सुनाई जायेगी और उसके बाद लालू यादव का नंबर आयेगा. कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को लालू को बुलाया, लेकिन उन्हें आज भी सजा नहीं दी जा सकी. लालू का सातंवा नंबर है और उनकी बारी का इंतजार हो रहा है. अल्फाबेट अक्षरों के जरिये भी देंखे, तो लालू का एल अक्षर अभी आने में देरी है. हालांकि, आज कोर्ट रूम के बाहर राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि संभवतः उन्हें शुक्रवार यानी कल सजा सुनायी जा सकती है. हालांकि, लालू यादव ने अपील की उनकी सजा का ऐलान जल्द ही किया जाये. उन्होंने कहा कि कल से वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी, वीडियो से नहीं आज ही सजा सुनाइये. अल्फाबेट के हिसाब से आज डी तक ही सुनवाई हो सकी. जबकि लालू का नंबर एल आने पर आयेगा. जानकारी के मुताबिक कल यानी शुक्रवार को लालू का नंबर आ सकता है.
जब लालू कोर्ट पहुंचे, तो उन्होंने सीबीआइ कोर्ट में कहा कि हुजूर हम भी वकील हैं, थोड़ा रहम किया जाए. लालू की ओर देखते हुए न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि ठीक है, जेल में रहते हुए कोई और डिग्री आप ले लीजिए. इसके बाद कोर्ट ने लालू से पूछा कि वीडियो कांफ्रेसिंग से सजा सुनने के बारे में पूछा. लालू ने कहा कि हुजूर हम, तो रांची में ही हैं, जब बुलाया जायेगा, हम हाजिर हो जायेंगे. अधिवक्ताओं की मानें, तो कोर्ट ने कहा कि आप को ऐसे वक्त पर बुलायेंगे कि किसी को पता नहीं चलेगा. लालू यादव और न्यायाधीश के बीच पांच मिनट से अधिक समय तक बातचीत होती रही.
बुधवार, को जब लालू यादव कोर्ट पहुंचे, तो वकीलों की मौत के कारण अधिवक्ताओं ने काम का विरोध किया और उसके बाद सजा टाल दी गयी. उसके बाद अब एबीसीडी के चक्कर में लालू की सजा का एलान फंस रहा है. चारा घोटाले मामले में लालू समेत 16 लोगों को सजा सुनायी जानी है. कोर्ट ने लालू यादव को धोखाधड़ी, साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप में आईपीसी की धारा 420, 120 बी और पीसी एक्ट की धारा 13-दो में दोषी पाया है. लालू के दोषी करार दिये जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरी ओर जगन्नाथ मिश्रा सहित 6 लोगों को बरी कर दिया गया. लालू के वकील ने मीडिया को बताया है कि तो लालू को सात साल और कम से कम एक साल की सजा हो सकती है. वहीं दूसरी ओर सीबीआइ के अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि लालू को आजीवन कारावास की भी सजा हो सकती है. फिलहाल कयास लगाये जा रहे हैं, फिलहाल सजा का फैसला एबीसीडी अक्षरों के बीच फंसा हुआ है.
यह भी पढ़ें-
करंट लगने से तीन बच्चियों समेत 4 बच्चों की जिंदा जल कर मौत, उग्र लोगों ने किया पुलिस पर पथराव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




