बिहार में तस्करी के लिये छुपायी गयी 55 लाख रुपये की शराब बरामद

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में पुलिस ने एक खेत में छुपा कर रखी गयी 55 लाख रुपये की शराब बरामद की है. इस शराब की तस्करी कथित तौर बिहार की जानी थी. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आज बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विष्णुपुर प्राथमिक विद्यालय […]
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में पुलिस ने एक खेत में छुपा कर रखी गयी 55 लाख रुपये की शराब बरामद की है. इस शराब की तस्करी कथित तौर बिहार की जानी थी. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आज बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विष्णुपुर प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित वीरेंद्र सिंह के खेत में गड्ढा खोदकर देशी शराब छिपायी गयी है. इस पर पुलिस ने सिंह के खेत की खोदाई करायी तो गत्ते के 1335 डिब्बों में छुपाकर रखी गयी 64,080 बोतल देसी शराब बरामद हुई.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपये बतायी जाती है. वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




