बिहार चारा घोटाला: एक और केस में फैसला 23 को, लालू-जगन्नाथ समेत 31 है आरोपित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिव पाल सिंह के कोर्ट में चारा घोटाले के एक मामले आरसी-64ए/96 में सुनवाई पूरी हो गयी़ इस मामले के फैसले की तिथि 23 दिसंबर को तय की गयी है़ मामला देवघर कोषागार से 89 लाख रुपये के अवैध निकासी का है़ इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद व जगन्नाथ […]
विज्ञापन
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिव पाल सिंह के कोर्ट में चारा घोटाले के एक मामले आरसी-64ए/96 में सुनवाई पूरी हो गयी़ इस मामले के फैसले की तिथि 23 दिसंबर को तय की गयी है़ मामला देवघर कोषागार से 89 लाख रुपये के अवैध निकासी का है़
इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद व जगन्नाथ मिश्र, ध्रुव भगत, पूर्व सांसद आरके राणा, जगदीश प्रसाद, विद्यासागर निषाद, आईएएस अधिकारी फूलचंद सिंह, महेश प्रसाद, बैक जूलियस, डॉ कृष्ण कुमार, आपूर्तिकर्ता त्रिपुरारि मोहन प्रसाद, सुशील कुमार, सुनील कुमार, सरस्वती चंद्र, ज्योति कुमार झा सहित 31 आरोपित हैं. इस मामले में कई चरणों लालू प्रसाद के गवाहों की गवाही हुई थी, जिसमें लालू प्रसाद सशरीर हाजिर हुए थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




