पटना : रंगदारी के लिए दिन-दहाड़े दवा व्यवसायी की दुकान पर गोलीबारी, दहशत

पटना : 24 घंटे के अंदर सूबे में हत्या और गोलीबारी से दहशत का आलम है. बेगूसराय के मुखिया के दो बेटों की पत्थर से कूच कूचकर हुई हत्या के अभी एक दिन भी नहीं बीते की अपराधियों ने पटना से सटे बिहटा में दहशत का आलम पैदा कर दिया है. दबंग रंगदारों की ओर […]
पटना : 24 घंटे के अंदर सूबे में हत्या और गोलीबारी से दहशत का आलम है. बेगूसराय के मुखिया के दो बेटों की पत्थर से कूच कूचकर हुई हत्या के अभी एक दिन भी नहीं बीते की अपराधियों ने पटना से सटे बिहटा में दहशत का आलम पैदा कर दिया है. दबंग रंगदारों की ओर से बिहटा बाजार में की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पटना पुलिस और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला है, वहीं विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया है.
बताया जा रहा है कि बिहटा के दवा व्यवसायी की दुकान पर अपराधियों ने रंगदारी को लेकर जमकर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन बाइक सवार अपराधियों के इस कृत्य से पूरे बाजार में दहशत का आलम है. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले अपराधी फरार हो गये. सभी दुकानदारों ने आपस में विचार कर बिहटा बाजार को अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखने का एलान कर दिया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधी चार की संख्या में थे और बाइक पर सवार थे. उन्होंने आते ही दवा दुकानदार पर गोलीबारी शुरू कर दी. दवा दुकान खोलकर बैठे राजीव भारती अपराधियों के निशाने पर थे, वहीं बताया जा रहा है राजीव भारती की किसी से दुश्मनी नहीं है, सिर्फ रंगदारी के लिए उनके ऊपर फायरिंग की गयी है. राजीव भारती की बिहटा बाजार में बड़ी दुकान है, और उनसे लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी.
प्राथमिक जांच के अनुसार रंगदारी के लिए बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों का मकसद दुकानदार को आतंकित करना था. फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में अपराधी सरेआम गोली चलाते दिखे हैं. सिनेमा हॉल संचालक निर्भय सिंह हत्याकांड के बाद एक बार फिर हुई इस घटना ने लोगों में दहशत में भर दिया है. घटना के बाद से व्यवसायियों में आक्रोश है. बीच बाजार फायरिंग की घटना से भड़के व्यापारियों ने बाजार बंद करने का फैसला किया है. व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बिहटा बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद रखने की घोषणा की है.
यह भी पढ़ें-
बिहार : इमली देने के बहाने बच्ची को घर से बुलाया और खेत में 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




