ePaper

10976 पद बढ़े, अब 23175 पर होगी बहाली

Updated at : 29 Sep 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
10976 पद बढ़े, अब 23175 पर होगी बहाली

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया है. इ

विज्ञापन

– इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

पटना. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया है. इसके तहत 10976 पद और बढ़ गये हैं. ऐसे अब 2023 के विज्ञापन के तहत कुल 23,175 पदों पर बहाली होगी. पहले 12,199 पदों पर आवेदन लिया गया था. बीएससीसी ने कहा है कि इसके लिए पुन: आवेदन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in पर चलेगी. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर तय की गयी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञापन संख्या 02/23 के तहत आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. उनके आवेदन स्वतः ही संशोधित विज्ञापन 02/23 (A) के अंतर्गत मान्य होंगे.

——————————

बीएसएससी ने बताया कि विज्ञापन के बाद 65 विभिन्न विभागों से इंटर स्तरीय पदों के लिए 10976 रिक्तियों की अधियाचनाएं 14 अगस्त को प्राप्त हुआ था. इस कारण पहले से जारी 12,199 पदों में इसे जोड़ दिया गया है. क्योंकि इस विज्ञापन के लिए अब तक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित नहीं की गयी है. गौरतलब है कि 19 सितंबर 2023 को जारी विज्ञापन में शामिल 12,199 पद भी शामिल हैं, जो सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित किये गये हैं. संशोधित विज्ञापन में 10976 पद बढ़ गये हैं. इस कारण अब 2023 के विज्ञापन में कुल 23,175 पदों पर बहाली होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन