बिहार : लालू बताएं, आप जनता को फेस कैसे करेंगे : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार डंके की चोट पर जनता को फेस करते हैं. क्योंकि कभी उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया. कभी नीतीश कुमार ने गलत का साथ नहीं दिया. न ही नीतीश कुमार वैसे लोगों का समर्थन करते हैं, जो घोटालेबाजी […]
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार डंके की चोट पर जनता को फेस करते हैं. क्योंकि कभी उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया. कभी नीतीश कुमार ने गलत का साथ नहीं दिया. न ही नीतीश कुमार वैसे लोगों का समर्थन करते हैं, जो घोटालेबाजी में रहते हों. लालू प्रसाद आप बताइए, आप जनता को फेस कैसे करेंगे.
क्या बोलेंगे कि आप 10 बाई 10 के कमरे में रहते थे और आज आपके पास हर देश के शहर में अरबों-खरबों की संपत्ति है. लालू जी, क्या जनता के सामने यह बताएंगे कि यह संपत्ति कैसे आयी? इस संपत्ति को अर्जित करने का क्या स्रोत है? संजय सिंह ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी को लेकर देश में यदि कोई परेशान है, तो वह लालू प्रसाद और उनकी फैमिली है.
क्योंकि बेनामी संपत्ति और काला धन जितना लालू प्रसाद के पास है, देश में किसी के पास इतनी अकूत संपत्ति नहीं है. लालू प्रसाद लगातार जीएसटी और नोटबंदी को लेकर परेशान इसलिए रहते हैं क्योंकि उनको लगता है कि इन दोनों से उनके काले धन में दीमक लग जायेगा और वो सड़क पर आ जायेंगे. सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित के लिए बिहार में क्या कुछ किया है, यह जगजाहिर है. नीतीश कुमार ने तो महादलित के लिए महादलित मिशन आयोग का गठन कर दिया है. पिछड़ों को आरक्षण दिया है. गरीब के बच्चों को पढ़ने के लिए सुविधा मुहैया करायी है.
महिलाओं को पंचायत में आरक्षण दिया है. नीतीश कुमार के काम को गिना जाये तो सुबह से शाम और शाम से सुबह हो जायेगी. लेकिन लालू जी यह बताइए कि आप अपने दल में किसी दलित को नेता क्यों नहीं बनाते?
किसी दलित विधायक को विपक्ष का नेता क्यों नहीं बनाया? आप में यदि हिम्मत है तो आप किसी दलित को अपने दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाइये. किसी दलित को विपक्ष का नेता बनाइये. लेकिन आप ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि आप सिर्फ अपने परिवार में सारे पदों का बंटवारा कर देते हैं. लालू जी, परिवार के लिए तो सब जीते हैं लेकिन समाज के लिए नीतीश कुमार जीते हैं. संजय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद, आपके दोनों बेटों पर ऐसा ब्रेक लगेगा कि वह सभी रेस से बाहर हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




