बिहार : मिशन 2019 के लिए भाजपा ने कसी कमर, तैयारी आरंभ, नजर युवाओं पर
Updated at : 06 Nov 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा ने मिशन 2019 की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी की नजर युवाओं पर है. पहली बार वोट देनेवाले युवाओं पर भाजपा की खाक नजर है. इसके लिए सोशल मीडिया के फ्रंट पर पार्टी ने बड़ी तैयारी कर रखी है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर तीनदिनों बिहार में रहकर पार्टी के मिशनको […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा ने मिशन 2019 की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी की नजर युवाओं पर है. पहली बार वोट देनेवाले युवाओं पर भाजपा की खाक नजर है. इसके लिए सोशल मीडिया के फ्रंट पर पार्टी ने बड़ी तैयारी कर रखी है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर तीनदिनों बिहार में रहकर पार्टी के मिशनको धार और जीत का टिप्स दिया. मिशन 2019 की सफलता के लिए पार्टी बूथ जीतो सीट जीतो के फाॅर्मूले पर आगे बढ़ेगी. पार्टी सभी 40 सीटों पर तैयारी करेगी, ताकि जहां सहयोगी हो उनको मदद की जा सके. मुरलीधर राव ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से किया है.
सूबे की 40 लोकसभा सीट में से 22 पर भाजपा का कब्जा है. सहयोगी दलों के पास 11 सीटें है. मिशन 2019 के लिए युवाओं पर खास फोकस है. सामाजिक आधार को मजबूत किया जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव तीन दिन बिहार में रहकर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गहन समीक्षा की. वे बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिले. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है. उनका मानना है कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती सशक्त नींव का काम करेगी . उन्होंने कहा है कि बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन में समाज के सभी तबके के कार्यकर्ताओं को जोड़ना है .
बूथ स्तर पर गठित कमेटियों का मुख्य फोकस केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार–प्रसार नीचे तक करना है. बताया जाता है कि पार्टी गुप्त रूप से अपने मौजूदा सांसदों के कामकाज और आम लोगों में उनकी लोकप्रियता को लेकर दो दौर की सर्वे करा चुकी है. पार्टी ने सभी चालीस लोकसभा सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है. 2014 में जिन सीटों पर पार्टी की हार हुई थी इस पर खास निगाह रखी जा रही है. युवा मोर्चा कमल क्लब के जरिए हर बूथ पर एेसे युवाओं की टोली बना रही है, जो लोगों को मतदान के लिए लोगों की जागरूक करेगी तथा उन्हें हर तरह की सुविधा देगी. श्री राव राजगीर जाकर युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए तथा भाजयुमो कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाने को कहा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें हर बूथ पर आगे रहना है. बूथ जीतेंगे, तो सीट भी जीतेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




