बिहार : दहेज लौटाया, सरकार ने गले लगाया

Updated at : 30 Oct 2017 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : दहेज लौटाया, सरकार ने गले लगाया

प्रभात खबर के अभियान से प्रेरित होकर हरेंद्र ने वापस की थी दहेज की राशि पटना : बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान में आरा निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह भी सहभागिता निभायेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अभियान में हरेंद्र सिंह के सक्रिय रूप से भागादारी लेने का निर्देश […]

विज्ञापन
प्रभात खबर के अभियान से प्रेरित होकर हरेंद्र ने वापस की थी दहेज की राशि
पटना : बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान में आरा निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह भी सहभागिता निभायेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अभियान में हरेंद्र सिंह के सक्रिय रूप से भागादारी लेने का निर्देश दिया है.
रविवार को हरेंद्र सिंह ने 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. प्रभात खबर के दहेजविरोधी अभियान से प्रेरित होकर हरेद्र सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने बेटे की शादी के लिए ली गयी दहेज की राशि को वधू पक्ष को लौटा दिया था. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी इस पहल के लिए खुशी व्यक्त की और गले लगाकर उनका अभिवादन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरिंद्र कुमार सिंह का यह कदम समाज के लिए नजीर होगा. साथ ही बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता भी ली जायेगी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भोजपुर के जिला जदयू अध्यक्ष अशोक शर्मा, उदवंतनगर के जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह और हरिंद्र सिंह के छोटे बेटे राजीव रंजन सिंह मौजूद थे.
सीएम से की मुलाकात, पीठ थपथपा कर नीतीश ने किया अभिवादन
दहेज की चार लाख राशि लौटा दी थी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार अक्तूबर को आरा में आयोजित महायज्ञ में बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे सशक्त अभियान को सफल बनाने की अपील की थी.
उन्होंने कहा था कि सभी का सहयोग मिलेगा तो निश्चित तौर पर बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाया जा सकता है. मुख्यमंत्री के आह्वान व प्रभात खबर के अभियान से प्रेरित होकर भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव के रहने वाले हरेंद्र सिंह व लीलावती देवी ने अपने बेटे प्रेम रंजन सिंह की शादी के लिए लड़की वालों की तरफ से दी गयी दहेज की राशि को वधू पक्ष को लौटा दिया था. हरेंद्र सिंह के बेटे की शादी भोजपुर के कोइलवर स्थित जमालपुर के रहने वाले प्रमोद सिंह व निर्मला देवी की बेटी कुमारी अनुराधा के साथ तीन दिसंबर को होने वाली है.
प्रभात खबर के दहेज विरोधी अभियान से प्रेरित होकर आरा निवासी हरेंद्र सिंह ने चार लाख रुपये दहेज की राशि लौटा दी थी. उनकी इस पहल को प्रभात खबर ने 15 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन