ED के सामने आज फिर तेजस्वी की पेशी, रेलवे होटल आवंटन घोटाला मामले में होगी पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2017 10:50 AM
नयी दिल्ल/पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्रएवंबिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे. इस दौरान रेलवे होटल आवंटन भ्रष्टाचार मामले में धन शोधन जांच को लेकर ईडी उनसे पूछताछ करेगी. बता दें कि ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को […]
नयी दिल्ल/पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्रएवंबिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे. इस दौरान रेलवे होटल आवंटन भ्रष्टाचार मामले में धन शोधन जांच को लेकर ईडी उनसे पूछताछ करेगी. बता दें कि ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को दूसरी बार गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले मंगलवार को ईडी ने तेजस्वी यादव से करीब साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की थी.
सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को तेजस्वी यादव ने पूछताछ के दौरान प्रश्नों का संताेषजनक उत्तर नहीं दिया आैर आगे की पूछताछ के लिए उन्हें फिर से आज बुलाया गया है.मालूमहो कि बेनामी संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार (16 अक्तूबर) को पूछताछ के लिए समन भेजा है. बुधवार को उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं.
लालू यादव की पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी के वकील ने ईडी के समक्ष पेश होकर व्यक्तिगत कारणों से पूछताछ के लिए उपस्थित होने में असमर्थता जाहिर की. इसके बाद ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए राबड़ी देवी को नया समन जारी किया. ईडी ने राबड़ी देवी को तीसरी बार समन जारी किया है.
ये भी पढ़ें… RJD ने ट्वीट किया JDU MLA का डांस VIDEO, लिखा- अंतरात्मा की धुन पर थिरके विधायक
ईडी का मानना है कि राबड़ी देवी के पास आय के स्रोत से अधिक संपत्ति है और रेलवे होटल आवंटन में अनियमितता के तहत मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ करना जरूरी है. रेलवे होटल टेंडर के बदले पटना में मिली जमीन के मामले में राबड़ी देवी की भूमिका जांच में सामने आयी है और ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री से पूछताछ करना जरूरी है. उल्लेखनीय है कि ईडी ने मनी लाॅन्ड्रिंग के तहत राबड़ी देवी, तेजस्वी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. रेलवे टेंडर में अनियमितता के जरिये संपत्ति अर्जित करने के मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ की जायेगी.
ये भी पढ़ें… बिहार के BJP MLA से दिल्ली में लूटपाट, जान से मारने की मिली धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










