बिहार : कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग कहा, सृजन जैसा घोटाला है नहर परियोजना

Updated at : 21 Sep 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग कहा, सृजन जैसा घोटाला है नहर परियोजना

पटना : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि भागलपुर के बटेश्वरस्थान पंप नहर परियोजना उद्घाटन के एक दिन पहले टूट जाना कई बातों को दरसाता है. केनाल बनाने में लापरवाही बरती गयी. दूसरा केनाल निर्माण में पूरी तरह राशि खर्च नहीं हुई. आश्चर्य इस बात को लेकर […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि भागलपुर के बटेश्वरस्थान पंप नहर परियोजना उद्घाटन के एक दिन पहले टूट जाना कई बातों को दरसाता है. केनाल बनाने में लापरवाही बरती गयी. दूसरा केनाल निर्माण में पूरी तरह राशि खर्च नहीं हुई.
आश्चर्य इस बात को लेकर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जल संसाधन मंत्री ललन सिंह बार-बार विभागों की समीक्षा करते हैं तब इतनी बड़ी घटना कैसे घट जाती है. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस बांध टूटने की घटना की उच्च स्तरीय जांच हाईकोर्ट के किसी न्यायाधीश के निगरानी में करायी जाये, ताकि दोषी व्यक्तियों को सजा मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन