ePaper

BIHAR : पढ़े..नीतीश ने प्रद्युम्न के हत्यारों को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से क्‍या की बात

Updated at : 11 Sep 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : पढ़े..नीतीश ने प्रद्युम्न के हत्यारों को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से क्‍या की बात

प्रद्युम्न के हत्यारों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा के गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है. इसको लेकर नीतीश कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर […]

विज्ञापन
प्रद्युम्न के हत्यारों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा के गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.
इसको लेकर नीतीश कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली के स्थानिक आयुक्त को भी निर्देश दिया कि वे तुरंत वहां से पदाधिकारियों की एक टीम गुरुग्राम भेजें और पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें सांत्वना दें.
वहीं नीतीश कुमार के निर्देश पर डीजीपी पीके ठाकुर ने भी हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू से फोन पर बात की है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन