VIDEO : जदयू प्रवक्ता ने कहा- खबरदार लालू जी, आप चारा चोर हैं, आपके दिमागी बुखार का इलाज कर दिया जायेगा

पटना : बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से जुबानी जंग अभी भी जारी है. जदयू के प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि लालू यादव द्वारा पटना जिले के खुसरूपुर में जिस तरह का बयान मुख्यमंत्री को लेकर दिया गया है, वह साफ […]
पटना : बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से जुबानी जंग अभी भी जारी है. जदयू के प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि लालू यादव द्वारा पटना जिले के खुसरूपुर में जिस तरह का बयान मुख्यमंत्री को लेकर दिया गया है, वह साफ यह बताता है कि यह सजायाफ्ता व्यक्ति जो घसीटूराम है, यह विकृत मानसिकता का व्यक्ति है. ज्ञात हो कि लालू यादव पर मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर विवादास्पद बयान देने का आरोप लगा है. नीरज कुमार ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि आप भाषायी जालसाजी कर रहे हैं, जिस भाषा का इस्तेमाल घसीटूराम कर रहे हैं, वह विकृत मानसिकता का व्यक्ति ही कर सकता है. नीरज ने कहा कि खबरदार लालू जी, चारा चोर आप हैं, राजनीति छोड़िए. अगर आप ऐसी भाषा का इस्तेमाल दोबारा किया तो टीट ऑफ टैट होगा.
https://www.youtube.com/watch?v=5iSqVoX5S_g
नीरज कुमार काफी गुस्से में थे, उन्होंने कहा कि जैसा बोलियेगा, वैसा ही जवाब मिलेगा. नीरज कुमार ने कहा कि, जो आपको दिमागी बुखार लगा है, उसका इलाज कर दिया जायेगा. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाषायी विकृति आ गयी है. बेहतर इलाज हो जायेगा. राजनीति में विकृत भाषा का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति विकृत मानसिकता का होता है. चारा चोर खुद कोर्ट में गिड़गिड़ा रहे हैं. लालू जी परेशान मत होइये जेल का दरवाजा आपके लिए खुला है.
यह भी पढ़ें-
‘तीन तलाक’ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हैं राबड़ी, राजद विधायक ने दिया यह बयान, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




