जिसने घर बनाया उसे कर दिया बेघर : शरद

पटना: जदयू नेता शरद यादव ने पार्टी पर दावा करते हुए कहा कि जदयू मेरी पार्टी है. जिस घर को हमने बनाया व बचाया, हमें ही घर से बेघर करने की बात कही गयी. लोग कह रहे हैं कि यह उसका घर नहीं है. अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हमने राह […]
शनिवार को श्रीकृृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू पार्टी के दूसरे गुट द्वारा आयोजित जन अदालत का फैसला है, महागठबंधन जारी है. उन्होंने कहा कि मैं जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आया था लेकिन वो कहते हैं कि ये पार्टी आपकी है ही नहीं. बिहार में राजद व कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाया. जनता के साथ पांच साल का वादा किया था. नीतीश कुमार का नाम लिये बगैर कहा कि यहां भी गठबंधन बिखर गया. गठबंधन टूटना ठीक नहीं है. गठबंधन रहता तो देश में आगे बढ़ता. बिहार में बाढ़ में हुई मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पानी का इंतजाम होता तो बिहार व यूपी सोना उगलता. अली अनवर व रमई राम के नेतृत्व में टीम गठित कर बाढ़ इलाके का मुआयना करने के लिए कहा गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रमई राम ने की. उन्होंने कहा कि देश में दो धारा एक मोहन भागवत की और दूसरा आंबेडकर धारा चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










