मुख्यमंत्री आज शिक्षा विभाग से करेंगे समीक्षा की शुरुआत, 10 तक रोज करेंगे विभाग की समीक्षा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार से हर रोज विभागवार योजनाओं और कामों की समीक्षा करेंगे. तीन अगस्त से शुरू हो रही यह समीक्षा 10 अगस्त तक चलेगी. समीक्षा की शुरुआत शिक्षा विभाग से होगी. इसके लिए सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों को निर्देश दे दिये गये हैं. अधिकारी प्रेजेंटेशन के जरिये विभाग […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार से हर रोज विभागवार योजनाओं और कामों की समीक्षा करेंगे. तीन अगस्त से शुरू हो रही यह समीक्षा 10 अगस्त तक चलेगी. समीक्षा की शुरुआत शिक्षा विभाग से होगी. इसके लिए सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों को निर्देश दे दिये गये हैं. अधिकारी प्रेजेंटेशन के जरिये विभाग के कामों व योजनाओं के बारे में बतायेंगे और अंतिम बैठक में लिये गये निर्णय पर क्या कार्रवाई हुई, उसकी भी जानकारी देंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में पहले दिन गुरुवार को 11 बजे शिक्षा विभाग की और शाम चार बजे समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की जायेगी.
तिथि विभाग
तीन अगस्त शिक्षा विभाग और समाज कल्याण
चार अगस्त जल संसाधन, योजना व विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग और गन्ना उद्योग
पांच अगस्त ऊर्जा, मद्य निषेध उत्पाद व निबंधन, ग्रामीण विकास और पंचायती राज
नौ अगस्त खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण, एससी-एसटी कल्याण, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन
10 अगस्त भवन निर्माण, विज्ञान व प्रावैधिकी, परिवहन और ग्रामीण कार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




