अभ्यर्थियों की वर्जिनिटी भी पूछ रहा आइजीआइएमएस प्रशासन, घोषणापत्र में मांगी कई आपत्तिजनक जानकारी

Published at :02 Aug 2017 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की वर्जिनिटी भी पूछ रहा आइजीआइएमएस प्रशासन, घोषणापत्र में मांगी कई आपत्तिजनक जानकारी

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन कर्मचारियों को नौकरी पर रखने से पहले दिये जानेवाले घोषणापत्र में कई आपत्तिजनक जानकारी की मांग की है. इस घोषणापत्र में नौकरी ज्वाइन करनेवाले कर्मचारियों की वैवाहिक स्थिति के साथ-साथ वर्जिनिटी की जानकारी भी चाहता है. यही नहीं, आइजीआइएमएस प्रशासन यह भी जानना चाहता है कि अगर आप […]

विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन कर्मचारियों को नौकरी पर रखने से पहले दिये जानेवाले घोषणापत्र में कई आपत्तिजनक जानकारी की मांग की है. इस घोषणापत्र में नौकरी ज्वाइन करनेवाले कर्मचारियों की वैवाहिक स्थिति के साथ-साथ वर्जिनिटी की जानकारी भी चाहता है. यही नहीं, आइजीआइएमएस प्रशासन यह भी जानना चाहता है कि अगर आप शादीशुदा हैं, तो आपकी पत्नी की संख्या एक है या फिर एक से ज्यादा.

आइजीआइएमएस के इस घोषणापत्र को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. कई समाजसेवियों और अधिवक्ताओं ने इसे मानवाधिकार का उल्लंघन भी बताया है. वहीं, आइजीआइएमएस के शासी निकाय के सदस्य डॉ सुनील कुमार सिंह ने भी इसे आपत्तिजनक घोषणापत्र बताया है और कहा कि इसमें सुधार की जरूरत है.

आइजीआइएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल केंद्र सरकार के नियम की दुहाई देते हुए दलील दे रहे हैं कि इसका पालन करना अपना धर्म समझ रहे हैं. साथ ही वर्जिन शब्द को लेकर उन्होंने कहा कि रेप केस में नाम आने पर परेशानी ना हो, इसलिए वर्जिन शब्द को जोड़ा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन