बिहार विधानसभा में 28 को बहुमत सिद्ध करेंगे नीतीश कुमार

पटना : सूबे के नये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जुलाई को बिहार विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेंगे. जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी की मौजूदगी में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया.साथ ही कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव पर मुहर लगी. प्रस्ताव के […]
पटना : सूबे के नये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जुलाई को बिहार विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेंगे. जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी की मौजूदगी में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया.साथ ही कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव पर मुहर लगी. प्रस्ताव के मुताबिक, विधानमंडल का विशेष सत्र 28 जुलाई, 2017 को बुलाने पर फैसला किया गया.
मालूम हो कि देर रात जदयू और भाजपा नेताओं ने बिहार के प्रभारी राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मिल कर 131 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी थी. इसके बाद राज्यपाल ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने के दावे को मंजूरी दे दी थी. साथ ही सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए दो दिनों का वक्त दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




