ePaper

नीतीश का बड़ा बयान,कहा-तेजस्वी के मुद्दे पर मेरी सरकार को खतरा नहीं

Updated at : 25 Jul 2017 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश का बड़ा बयान,कहा-तेजस्वी के मुद्दे पर मेरी सरकार को खतरा नहीं

पटना : बिहार में महागठबंधन के भविष्य को लेकर चल रहे अटकलों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान ने विराम दे दिया है. नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि राज्य में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के सहयोग से चल रही उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है. नयी दिल्ली […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में महागठबंधन के भविष्य को लेकर चल रहे अटकलों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान ने विराम दे दिया है. नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि राज्य में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के सहयोग से चल रही उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है. नयी दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर लगे आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

एक नेशनल टीवी चैनल ने नीतीश कुमार से पूछा था कि तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग के जोर पकड़ते चले जाने से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच दरार की खबरें जोर पकड़ रही हैं, तो क्या इससे उनकी सरकार गिर सकती है, उसके बाद उनका कहना था कि उनकी सरकार पूरी तरह स्थिर है, और इस विवाद से उसे कोई खतरना नहीं है. मुख्यमंत्री ने लालू पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया.

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार में महागठबंधन में जारी खींचतान पूरी तरह खत्म हो जायेगी और जदयू के साथ राजद नेताओं की बयानबाजी कम होगी. हालांकि, लगातार जदयू नेता तेजस्वी यादव और राजद से सफाई मांग रहे हैं, यहां तक राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी जदयू प्रवक्ताओं को लेकर बयान दिया था. फिलहाल, सबकी निगाहें राजद विधानमंडल दल की बैठक और नीतीश के पटना आगमन पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें-
लालू ने बुलायी RJD विधानमंडल दल की बैठक, वर्तमान राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन