3.48 लाख नियोजित शिक्षकों के वेतन को 2873 करोड़ जारी

Published at :17 Jun 2017 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
3.48 लाख नियोजित शिक्षकों के वेतन को 2873 करोड़ जारी

पटना : राज्य के 3.48 लाख नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए 2873 करोड़ रुपये जारी कर दिये गये हैं. प्रदेश के 2.47 लाख शिक्षकों के तीन महीने के वेतन के लिए सर्वशिक्षा अभियान मद से 1416 करोड़ रुपये जारी किये गये, जबकि सराकर के मद से 66 हजार नियोजित शिक्षकों के एक साल के […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के 3.48 लाख नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए 2873 करोड़ रुपये जारी कर दिये गये हैं. प्रदेश के 2.47 लाख शिक्षकों के तीन महीने के वेतन के लिए सर्वशिक्षा अभियान मद से 1416 करोड़ रुपये जारी किये गये, जबकि सराकर के मद से 66 हजार नियोजित शिक्षकों के एक साल के लिए 1377 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. वहीं, हाइ व प्लस टू स्कूलों के करीब 35 हजार नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालय अध्यक्षों के लिए 80 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. सभी नियोजित शिक्षकों को ईद से पहले बकाया वेतन की राशि दे दी जायेगी.
केंद्र सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान में 849 करोड़ रुपये ही दिये हैं. राज्य सरकार ने इसमें राज्यांश के रूप में 566 करोड़ रुपये मिलाकर जारी कर दिया है. यह राशि राज्य के 2.47 लाख नियोजित शिक्षकों को भुगतान की जायेगी. इन शिक्षकों को फरवरी महीने से ही वेतन लंबित हैं. उन्हें फरवरी से मई महीने तक के बकाये वेतन का भुगतान हो सकेगा.
वहीं, 66,105 वैसे नियोजित शिक्षक जिन्हें पूरी राशि राज्य सरकार अपनी ओर से देती है उनके एक साल के वेतन के लिए भी जिलों को 1377 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. इसमें जमुई में जहां नवंबर से वहीं, आधा दर्जन जिलों में जनवरी महीने से वेतन बकाया है. राशि जारी होने से जहां बकाया का भुगतान हो जायेगा, वहीं अगले एक साल की वेतन की राशि की कमी नहीं होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन