पसंदीदा ट्रांसफर के लिए सीडीपीओ से मांगा आवेदन

समाज कल्याण विभाग की पहल अब तक 441 सीडीपीओ के आये आवेदन पटना. बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) से पसंदीदा जगह ट्रांसफर करवाने के लिए आवेदन मांगा है. साथ ही इस कार्य के लिए पहले से लंबित आवेदनों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है. इसके […]
समाज कल्याण विभाग की पहल
अब तक 441 सीडीपीओ के आये आवेदन
पटना. बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) से पसंदीदा जगह ट्रांसफर करवाने के लिए आवेदन मांगा है. साथ ही इस कार्य के लिए पहले से लंबित आवेदनों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है. इसके अनुसार अब तक 441 सीडीपीओ इसके लिए आवेदन कर चुके हैं.
इसके लिए अंतिम तिथि 20 जून, 2017 रखी गयी है. इसके बाद इन आवेदनों पर विचार कर विभाग उचित निर्णय लेगा. इन आवेदनों में नौ कॉलम बनाये गये हैं. अंतिम कॉलम में ट्रांसफर की वजह बताने का विकल्प है.
इसमें सभी 441 आवेदनकर्ताओं ने ट्रांसफर करवाने का अपना-अपना कारण बताया है. साथ ही पसंदीदा विकल्प भी दिया है. विभाग ने कहा है कि पहले से लंबित सभी आवेदन में भी यदि किसी आवेदनकर्ता को किसी तरह का संशोधन करवाना हो तो वे 20 जून तक आवश्यक रूप से इसकी सूचना दे दें. विभागीय सूत्रों की मानें तो ट्रांसफर के लिए बहुत से आवेदन काफी समय से विभाग के पास लंबित थे. उन पर सुनवाई नहीं होने की वजह से विभाग के खिलाफ कई तरह की अफवाह फैल रही थी.
इस पहल से विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की कोशिश की है.
क्या कहते हैं अधिकारी
समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद ने कहा है कि सीडीपीओ के ट्रांसफर का आवेदन विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. इसका मकसद विभागीय कामकाज में पारदर्शिता लाना है.
नये आवेदन करने और पुराने आवेदन में किसी तरह के संशोधन करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इसके बाद कोई सुनवाई नहीं की जायेगी. आवेदनकर्ता द्वारा पसंदीदा जगह ट्रांसफर की मांग पर विचार किया जायेगा. पहले प्रखंड स्तर पर पोस्टिंग देने पर विचार होगा. यदि वहां जगह खाली नहीं मिली तो अनुमंडल स्तर पर विचार होगा. वहां भी जगह खाली नहीं रहने की स्थिति में जिला स्तर और वहां ऑप्शन नहीं मिलने पर प्रमंडल स्तर पर आवेदनकर्ता को ट्रांसफर करने पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




