Train cancelled : बिहार आने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव, देखें लिस्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Oct 2024 9:03 PM
सांकेतिक तस्वीर
Train cancelled : कोहरे के कारण व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग रूटों पर चलनेवाली ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन में बदलाव किया गया है.
Train cancelled : आने वाले ठंड के मौसम में संभावित कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है, जबकि 10 जोड़ी अन्य ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गयी है. वहीं आंशिक रूप से रद्द कर कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में पूमरे के मुख्य जनंसपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि कोहरे के कारण व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग रूटों पर चलनेवाली ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन में बदलाव किया गया है. एक दिसंबर से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव शुरू कर दिया जायेगा. सीपीआरओ ने बताया कि इसकी सूचना लगातार पूछताछ कार्यालय व रिजर्वेशन काउंटर से दी जा रही है. सीपीआरओ ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं बुधवार, शुक्रवार व रविवार को गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द
दो दिसंबर से 24 फरवरी 2025 तक गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस रद्द
तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द
दो दिसंबर से नौ जनवरी तक गाड़ी संख्ख्या 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द
तीन दिसंबर से 10 जनवरी तक गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस रद्द
दो दिसंबर से छह जनवरी तक गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द
तीन दिसंबर से सात जनवरी तक गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द
दो दिसंबर से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द
चार दिसंबर से 28 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस रद्द
पूर्णतः रद्द ट्रेनें
-12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – दो दिसंबर से आठ जनवरी, 2025 तक
-12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस – दो दिसंबर से 8 जनवरी तक
-22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस – छह दिसंबर से 10 जनवरी तक
-22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस – आठ दिसंबर से 12 जनवरी तक
-15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : दो दिसंबर से 28 फरवरी तक
-15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस : चार दिसंबर से दो मार्च तक
-15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस : दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
-15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस : तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
-15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस : पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
-15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस : छह दिसंबर से 28 फरवरी तक
-12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस : दो दिसंबर से नौ जनवरी तक
-12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस : तीन दिसंबर से 10 जनवरी तक
-18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस : दो दिसंबर से 26 फरवरी तक
-18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस : चार दिसंबर से 28 फरवरी तक
-14003 मालदा टाउन-नयी दिल्ली एक्सप्रेस : तीन दिसंबर से एक मार्च तक
-14004 नयी दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस : एक दिसंबर से 27 फरवरी तक
-14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस : तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
-14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस : पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
-12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस : तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
-12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस : चार दिसंबर से एक मार्च तक

इन ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी (एक दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक)
-11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस : हर सोमवार व गुरुवार को रद्द
-11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस : हर मंगलवार व शुक्रवार को रद्द
-12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस : हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को रद्द
-12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस : हर बुधवार, शुक्रवार व रविवार को रद्द
-12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस : हर रविवार व बुधवार को रद्द
-12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस : हर मंगलवार व शुक्रवार को रद्द
-15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस : हर बुधवार व शनिवार को रद्द
-15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस : हर शुक्रवार व सोमवार को रद्द
-12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस : हर मंगलवार को रद्द
-12524 नयी दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस : हर बुधवार को रद्द
-15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस : हर शनिवार को रद्द
-15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस : हर मंगलवार को रद्द
-12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस : हर सोमवार, मंगलवार व बुधवार को रद्द
-12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : हर सोमवार, मंगलवार व बुधवार को रद्द
-15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस : हर रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रद्द
-15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : हर रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रद्द
-22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ : हर गुरुवार को रद्द
-22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ : हर बुधवार को रद्द
-13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस : हर रविवार को रद्द
-13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस : हर मंगलवार को रद्द
इसे भी पढ़ें: Student Credit Card योजना पर आया बड़ा अपडेट, NAAC मान्यता की अनिवार्यता में एक साल के लिए छूट
बिहार के सभी पंचायतों में कम से कम एक खेल मैदान बनेगा, सचिव ने दिया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










