Student Credit Card योजना पर आया बड़ा अपडेट, NAAC मान्यता की अनिवार्यता में एक साल के लिए छूट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Oct 2024 8:32 PM

विज्ञापन

Student Credit Card: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए नैक मान्यता की अनिवार्यता एक साल के लिए छूट देने पर विभाग में औपचारिक सहमति मिल गयी है. शिक्षा विभाग के मंत्री और अपर मुख्य सचिव ने इस पर सहमति दे दी है.

विज्ञापन

Student Credit Card: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के उन शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर होगी, जिनके पास अभी नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की मान्यता नहीं है. दरअसल शिक्षा विभाग ने ऐसे संस्थानों के विद्यार्थियों के लोन भुगतान पर रोक लगा रखी थी. फिलहाल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए नैक मान्यता की अनिवार्यता एक साल के लिए छूट देने पर विभाग में औपचारिक सहमति मिल गयी है. शिक्षा विभाग के मंत्री और अपर मुख्य सचिव ने इस पर सहमति दे दी है. जल्द ही इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया जायेगा.

देना होगा आवेदन

विभाग के इस फैसले से राज्य के पांच साल पुराने 381 निजी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को 2024-25 के नामांकन में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलेगा. विभाग ने इस शर्त के साथ राहत दी है कि संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनिवार्य रूप से नैक की मान्यता लेने के लिए आवेदन देना होगा.

विभाग के संबंधित पोर्टल पर संस्थानों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उन्हें अपलोड करनी होगी. इस संदर्भ में खास बात यह होगी संस्थानों की तरफ से दी जाने वाली जानकारी की विभाग जांच भी कराएगा. विभाग ने यह भी कहा है कि सभी संस्थानों को यह प्रयास करना होगा कि उनके यहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का कैंपस चयन हो.

सिर्फ 70 कॉलेजों को अबतक मिली है मान्यता

उल्लेखनीय है कि नैक की मान्यता के लिए आवेदन करने के लिए केंद्रीय पोर्टल अगले साल एक जनवरी 2025 को खुलेगा. इसके बाद ही शिक्षा विभाग और उसके सहयोगी संगठन नैक कराने की मुहिम शुरू करेंगे. राज्य में कुल 70 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों को ही नैक की मान्यता है. जबकि राज्य में 35 विश्वविद्यालय और करीब 1100 कॉलेज हैं. इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल कोर्स चलाने वाले मसलन बीएड आदि कॉलेजों की संख्या भी लगभग 300 है. पूरे बिहार में केवल एक ही यूनिवर्सिटी मसलन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को ही नेक की मान्यता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar उपचुनाव में दो सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, जदयू-हम के एक-एक उम्मीदवार इन सीटों से दिखायेंगे दम

बिहार के सभी पंचायतों में कम से कम एक खेल मैदान बनेगा, सचिव ने दिया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन