PU: वोटिंग के दौरान रसगुल्ला कांड को लेकर हुए बवाल का सच आया सामने, 'तीन को इस तरह बना दिया गया था तेरह'

PU Election: पटना विमेंस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान एक महिला सिपाही ने ऑनलाइन रसगुल्ला मंगवाया था. जिसके बाद छात्रों ने प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए जमकर हो-हंगामा किया था. अब इस रसगुल्ला कांड का पूरा सच सामने आया है.
PU Student Union Election Result: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आज 54.53 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वोटिंग के दौरान पटना वीमेंस कॉलेज में रसगुल्ले को लेकर जमकर हंगामा हो गया है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी किसी प्रत्याशी द्वारा दी गई मिठाई को अंदर ले जा रही थीं. अब इस रसगुल्ला कांड का सच सामने आया है.
दरअसल, पटना वीमेंस कॉलेज में महिला सिपाही के साथ मौजूद छात्र नेताओं ने बदतमीजी की. हुआ यह कि एक महिला सिपाही को भूख लगी थी. अपने अन्य महिला सिपाही साथियों के संग उसने ऑनलाइन रसगुल्ला ऑर्डर किया. डिलिवरी ब्वॉय से रसगुल्ला लेने के बाद वह जैसे ही कैंपस में जाने लगी वहां खड़े छात्रों ने घेर कर हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों का आरोप था कि यह किसी दूसरे समर्थकों द्वारा मंगवा कर बांटा जा रहा है. हाथ से रसगुल्ला लेकर छात्रों ने जमीन पर फेंक दिया.
ये भी पढ़ेंः छात्र संघ चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर पटना पुलिस का दिलचस्प बयान, कहा- ‘गोली नहीं ऊ तो पटाखा था’
मौके पर मौजूद कोतवाली थाने की पुलिस ने महिला सिपाही को वहां से हटा दिया. कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि महिला सिपाही ने ऑनलाइन खाने का सामान मंगवाया था, जिसे असामाजिक तत्वों व कुछ मीडियाकर्मियों ने अलग रूप दे अफवाह फैला दिया.
इधर, दूसरी तरह लड़कियों के पैरों में गिरकर वोट मांगने वाले जन अधिकार छात्र परिषद का अध्यक्ष प्रत्याशी दीपंकर कुमार रसगुल्ला कांड के सामने आने के बाद दहाड़ मारकर रोते नजर आए. उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




