पटना शहर को गंगा वाटर प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा, महज इतने दिनों के बाद घर के नलों से बहेगी 'गंगा की धारा'

Updated at : 10 Dec 2022 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
पटना शहर को गंगा वाटर प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा, महज इतने दिनों के बाद घर के नलों से बहेगी 'गंगा की धारा'

Ganga Water Supply Scheme bihar: राजगीर, गया और बोघगया के बाद अब पटना में भी लोगों के घरों में लगे नलों से गंगा की अविरल धारा बहने लगेगी. इसको लेकर बिहार सरकार ने एक बेहद खास प्लान बनाया है. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

पटना: राजगीर, गया और बोघगया के बाद अब पटना में भी लोगों के घरों में लगे नलों से गंगा की अविरल धारा बहने लगेगी. दरअसल, बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार ने बीते 27-28 नवंबर को अति महात्वाकांक्षी ‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ का शुभारंभ किया था. राजगीर-बोधगया के बाद 2024 तक पटना को भी गंगा वाटर प्रोजेक्ट से प्लान बनाया गया है. इस योजना के तहत गंगाजल के बेहतर उपयोग से भूगर्भ जल को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

‘2024 तक लोगों के घरों में नलों से बहेगी गंगा’

इसको लेकर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन ने कहा कि बिहार जैसे प्रदेश में गंगा नदी को वरदान के रूप में स्थापित करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महती भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल स्रोतों का आवंटन बिल्कुल अलग-अलग है. उत्तर बिहार जहां बाढ़ की चपेट में रहता है, वहीं दक्षिण बिहार सुखाड़ से ग्रस्त होता है.

undefined

इस स्थिति से निबटने के लिए मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के पानी को गया, बोधगया और राजगीर के घरों तक पहुंचाने की योजना बनायी. इन इलाकों के लोगों को सालों भर पीने योग्य पानी की आपूर्ति की जायेगी. उन्होंने कहा कि गंगाजल आपूर्ति की योजना का लोकार्पण हो गया है. राजगीर और बोधगया के बाद अब पटना शहर को भी 2024 तक गंगा वाटर प्रोजेक्ट से जोड़ने की योजना बनायी गयी है. इससे गंगाजल के बेहतर उपयोग से भूगर्भ जल को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलता है बिहार

बता दें कि बिहार की भौगोलिक बनावट ही ऐसी है कि राज्य को हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है. पटना समेत कई जिले ऐसे हैं जहां गंगा नदी जमकर तबाही मचाती है. लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस त्रासदी से निपटने के लिए एक दूरदर्शी योजना बनाई. अब यह योजना साकार हो गयी है. योजना के तहत बीते 27-28 नवंबर को अति महात्वाकांक्षी ‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ के पहले फेज का राजगीर, गया और बोधगया में शुभारंभ किया था. अब पटना में साल 2024 तक लोगों के घरों तक गंगा जल पहुंचाने की योजना बनायी गयी है.

undefined
देश में अपने तरह की पहली योजना

बता दें कि गंगा जल आपूर्ति योजना बिहार ही नहीं देश में अपनी तरह की यह पहली योजना है. योजना के तहत बाढ़ के समय चार माह तक बाढ़ के पानी को जल संकट वाले शहरों में ले जाकर वहां इसे बड़े जलाशयों में भंडारित किया जाएगा. जिसके बाद उच्च तकनीक से लैस मशीनों से इस पानी को साफ कर लोगों के घर तक पहुंचाया जाएगा.

Also Read: बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होगी गंगा जल आपूर्ति योजना, इन जिले के लोगों को पीने के लिए मिलेगा ‘जल अमृत’ क्या है गंगा जल आपूर्ति योजना ?

बता दें कि बिहार एक साथ बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने इस योजना को शिलान्यास किया था. जल संकट वाले शहरों में पाइप लाइन के जरिये गंगा जल को लाया जाएगा. जहां जल को बड़े जलाशयों में भंडारित कर और शोधित कर पेयजल के रूप में घर-घर पहुंचाया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस सपने कि परिकल्पना की थी. वह अब साकार होने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन