पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव आज, मगध महिला और वीमेंस कॉलेज में वोट देने के लिए लगी लंबी लाइन

Updated at : 19 Nov 2022 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव आज, मगध महिला और वीमेंस कॉलेज में वोट देने के लिए लगी लंबी लाइन

Patna University Student Union Election 2022: पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव का मतदान आज जारी है. अध्यक्ष पद के रेस में सात उम्मीदवार है. सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक वोटिंग होगी. रात तक परिणाम भी आ जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

मगध महिला कॉलेज में आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सभी पर लंबी-लंबी लाइन लगी है. लड़कियों में मतदान को लेकर उत्साह है. यहां पर विधि-व्यवस्था साधारण के लिए मतदान केंद्र व बाहरी परिसर में पर्याप्त संख्या में बल तैना है. गेट पर चेकिंग करने के बाद ही छात्राओं को प्रवेश कराया जा रहा है.

undefined

पटना आर्ट्स कॉलेज में मतदान जारी है. इस कॉलेज में टोटल 221 वोटर हैं. पटना आर्ट्स कॉलेज में अबतक 40 छात्र और 47 छात्राओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर चुके है.

undefined

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में 24,523 छात्र मत का प्रयोग करेंगे. छात्र संघ चुनाव को सही ढंग से कराने के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. वोटिंग को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिख रहा है.

undefined

पटना आर्ट्स कॉलेज में छात्र वोट डाल रहे है. वोट देने के लिए यहां भी लंबी लाइन लगी है. चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के बाहर चहल पहल बढ़ गई है. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

undefined

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को सही ढंग से कराने के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. वोटिंग को लेकर छात्राओं में उत्साह दिख रहा है. पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में कुछ ऐसा ही नजारा है.

undefined

ABVP प्रत्याशी प्रगति राज के साथ छात्राएं खड़ी है. अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित दिखायी दे रही है. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 24395 विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

undefined

वोटिंग को लेकर सबसे अधिक उत्साह पटना वीमेंस कॉलेज में दिख रहा है. अभी तक जो आंकड़ा आया है उसके अनुसार पटना वीमेंस कॉलेज में 42.8% तक वोटिंग हो गई है. छात्राओं ने वोटिंग करने के बाद कहा की हम लोगों ने मुद्दों पर मतदान किया है.

undefined

मगध महिला कॉलेज में वोट करने के लिए लंबी लाइन लगी है. 11 बजे तक 726 वोट डाले जा चुके है. यहां पर कुल वोटर 3488 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन