ePaper

पटना जंक्शन की पार्किंग नये ठेकेदार के जिम्मे, पार्किग चार्ज भी बढ़ा, अब 5 मिनट के लिए भी देना होगा इतना रुपये

Updated at : 28 Jan 2023 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जंक्शन की पार्किंग नये ठेकेदार के जिम्मे, पार्किग चार्ज भी बढ़ा, अब 5 मिनट के लिए भी देना होगा इतना रुपये

पटना जंक्शन की पार्किंग का संचालन अब नये ठेकेदार के जिम्मे रहेगा. 15 जनवरी से ही रेलवे ने नये ठेकेदार को पार्किंग के एक साइड के एरिया का जिम्मा दे दिया है. लेकिन, खास बात तो यह है कि नयी ठेका कंपनी के आते ही रेट में भी इजाफा कर दिया गया है.

विज्ञापन

आनंद तिवारी, पटना

पटना जंक्शन की पार्किंग का संचालन अब नये ठेकेदार के जिम्मे रहेगा. 15 जनवरी से ही रेलवे ने नये ठेकेदार को पार्किंग के एक साइड के एरिया का जिम्मा दे दिया है. लेकिन, खास बात तो यह है कि नयी ठेका कंपनी के आते ही रेट में भी इजाफा कर दिया गया है. सोमवार को पुराने ठेकेदार ने नयी कंपनी को काम हैंडओवर कर दिया.

दो घंटे तक बाइक की पार्किंग लिए ही देने होंगे 12 रुपये

पटना जंक्शन पर महावीर मंदिर के पीछे साइड की पार्किंग का रेट भी बढ़ा दी गयी है. इसके हिसाब से अब 12 रुपये दो घंटे के लिए देने होंगे, जबकि पहले 12 घंटे के लिए 12 रुपये देने पड़ते थे. इसी क्रम में चारपहिया वाहन का शुल्क भी अब 60 रुपये दाे घंटे के लिए कर दिया गया है, जबकि पहले 60 रुपये में तीन घंटे तक यात्री चारपहिया वाहन लगा सकते थे. उसके बाद हर दो घंटे बाद 15 रुपये अतिरिक्त जुड़ते चले जाते थे. जबकि वर्तमान में अब दो घंटे बाद ही 15 रुपये अतिरिक्त जुड़ जायेंगे. 24 घंटे तक वाहन लगाने पर 300 रुपये देने होंगे. इसके अलावा दोपहिया वाहन पर 12 घंटे यानी 24 घंटे के लिए अतिरिक्त 12 रुपये लिये जाते थे. वहीं अब 12 घंटे के बाद हर दो घंटे पर 15, 20, 25 और 30 रुपये के अनुसार चार्ज देने होंगे.

क्या कहते हैं अधिकारी

15 जनवरी से नयी ठेका कंपनी को पटना जंक्शन हनुमान मंदिर एरिया की पार्किंग दी गयी है. पुरानी कंपनी ने नयी कंपनी को पार्किंग का काम हैंडओवर भी कर दिया है. हालांकि पिक एंड ड्रॉप करने वाले यात्रियों से शुल्क वसूलने के लिए अब तक कोई शिकायत नहीं आयी है. पार्किंग के लिए साइनेज आदि की सुविधा है. हालांकि, नये टेंडर में रेट लिस्ट थोड़ी बढ़ी है.

राजू कुमार, निदेशक, पटना जंक्शन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन